Fri, Oct 23
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

अंडमान की प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: डॉ. दिनेश शर्मा

By Syed Fiza Khatoon·23 Oct 2026 10:38 AM (IST)
0
अंडमान की प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: डॉ. दिनेश शर्मा

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दो प्राकृतिक धरोहर स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर अस्थायी सूची में मिला स्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में द्वीपसमूह की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के प्रयासों को नई गति

श्री विजय पुरम/लखनऊ। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की अद्वितीय प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। यूनेस्को की विश्व धरोहर अस्थायी सूची (Tentative List) में द्वीपसमूह के दो महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर स्थलों—बाराटांग के कार्स्ट-मड वॉल्केनो परिसर तथा अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी समूह—को शामिल किया गया है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में द्वीपसमूह की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, संवर्धन तथा इसे विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के प्रयासों को निरंतर बल मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को की अस्थायी सूची में इन स्थलों का शामिल होना अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की असाधारण भूवैज्ञानिक संरचना, जैव विविधता तथा प्राकृतिक विरासत के अंतरराष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि भविष्य में इन स्थलों को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के तीन नए स्थलों को स्थान मिला है। इनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दो प्राकृतिक स्थल तथा छत्तीसगढ़ स्थित सिरपुर का सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य शामिल हैं।

बाराटांग का कार्स्ट-मड वॉल्केनो परिसर अपनी विशिष्ट चूना पत्थर की गुफाओं तथा प्राकृतिक मड वॉल्केनो संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। ये संरचनाएँ क्षेत्र की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं और प्राकृतिक विकासक्रम का महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करती हैं।

इसी प्रकार अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी समूह में बैरन द्वीप तथा नारकोंडम द्वीप शामिल हैं। बैरन द्वीप भारत के एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी के लिए जाना जाता है, जबकि नारकोंडम द्वीप अपनी विशिष्ट जैव विविधता एवं स्थानिक जीव प्रजातियों के कारण विशेष महत्व रखता है।

भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल द्वारा 28 सितंबर 2026 को यूनेस्को के समक्ष इन स्थलों से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे, जिन्हें अब विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि द्वीपसमूह की अमूल्य प्राकृतिक विरासत के वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिशा प्रदान करेगी। साथ ही, इससे पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप सतत एवं उत्तरदायी पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाएँ भी सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संबंधित संस्थाओं और विभागों के समन्वित प्रयासों से इन स्थलों को भविष्य में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट