डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में 26 नवंबर को लगा विशेष महाशिविर

पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी, वरिष्ठ पेंशनभोगियों का हुआ सम्मान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचालित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में विशेष महाशिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी जनपदों में 1 नवंबर 2026 से यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 4 नवंबर को प्रयागराज, 18 नवंबर को गोरखपुर और 23 नवंबर को वाराणसी में विशेष महाशिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव वित्त सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
महाशिविर में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनभोगियों का सम्मान करने के साथ उनसे संवाद भी किया गया। कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशनभोगियों को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ब्लॉक रेवती में डीएम ने परखी मतदाता पंजीकरण की स्थिति

30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, इसके बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में मॉडल सीएलएफ को स्वावलंबी बनाने पर जोर

लखनऊ में आग का खतरा बरकरार, जानकीपुरम में कई दुकानें आग की चपेट में
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).