लखनऊ में आग का खतरा बरकरार, जानकीपुरम में कई दुकानें आग की चपेट में

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। आज गुरुवार तड़के जानकीपुरम सेक्टर-3 में खाली प्लॉट और फुटपाथ पर संचालित दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में सब्जी और गद्दों की कई दुकानें आ गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
जानकारी के मुताबिक, भवानी चौराहे से चंद्रिका टावर्स की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित जानकीपुरम सेक्टर-3 में गुरुवार तड़के अचानक आग लग गई। आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैलने लगी। लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र के खाली प्लॉटों और फुटपाथ पर लंबे समय से अस्थायी दुकानें संचालित हो रही हैं। यहां सब्जी, गद्दे और अन्य सामान का कारोबार किया जाता है। लोगों का कहना है कि इन दुकानों में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से आसपास के रिहायशी मकानों के लिए भी खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों का निरीक्षण कराया जाए और दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही फुटपाथ और खाली प्लॉटों पर संचालित दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच हो, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ब्लॉक रेवती में डीएम ने परखी मतदाता पंजीकरण की स्थिति

30 नवंबर तक पूरी करें स्वगणना, इसके बाद घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में मॉडल सीएलएफ को स्वावलंबी बनाने पर जोर

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में 26 नवंबर को लगा विशेष महाशिविर
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).