स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप, दूसरे दिन भी विद्यालय में जुटे ग्रामीण

बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरनई मौला राय में मासूम बच्चे को स्कूल के कमरे में बंद छोड़कर अध्यापकों के घर चले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
गुरुवार को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोग इस गंभीर लापरवाही को लेकर जवाबदेही तय करने और कारवाई की मांग कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद करीब 5 साल का मासूम बच्चा कमरे में बंद रह गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया था। ग्रामीणों ने बीएसए मनीष कुमार सिंह बलिया से मांग है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग किया है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में स्कूल बस में बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, चालक-परिचालक समेत चार घायल

एसडीएम शरद चौधरी ने सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ कराया स्व-गणना, लोगों से की अपील

यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गांवों के शौचालयों की होगी जांच, 10 दिसंबर तक चलेगा केंद्र सरकार का विशेष स्वच्छता अभियान
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).