एसडीएम शरद चौधरी ने सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ कराया स्व-गणना, लोगों से की अपील

बलिया। बेल्थरा रोड जनगणना प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने तहसील सभागार में अपने सहकर्मियों, तहसील कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्व-गणना कर लोगों को इसके प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।
एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि स्व-गणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगे आकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी स्व-गणना अवश्य करें और इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित व्यक्ति के माता-पिता और आधारकार्ड की सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वही तहसीलदार राजू कुमार ने कहा कि इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी से जनगणना का कार्य सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगा।

साथ ही एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने, संशोधन कराने अथवा निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या आपत्ति के निस्तारण की आवश्यकता है, तो कृपया अपने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान BLO अधिकारी तथा सुपरवाइजर से मिलकर अवश्य कराएं। यह आपके मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं। एडीएम द्वारा सभासद निलेश दीपू सहित पत्रकारों का ईवीएम वीवीपैट पर मतदान का डेमो कराया गया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप, दूसरे दिन भी विद्यालय में जुटे ग्रामीण

बलिया में स्कूल बस में बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, चालक-परिचालक समेत चार घायल

यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गांवों के शौचालयों की होगी जांच, 10 दिसंबर तक चलेगा केंद्र सरकार का विशेष स्वच्छता अभियान
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).