बसपा ने बलिया में किया संगठनात्मक बदलाव, श्रवण भारती बने जिलाध्यक्ष

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बलिया में संगठनात्मक बदलाव करते हुए श्रवण भारती को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रवण भारती ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आभार जताया।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्रवण भारती ने कहा कि उन्हें मायावती के आशीर्वाद और विश्वास से बलिया जिले की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना होगी। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की।
समर्थकों ने दी बधाई
श्रवण भारती के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
बधाई देने वालों में विनोद सेहरा, सत्य प्रकाश जायसवाल, रोशन लाल, दीपक कुमार, अरशद वारसी, अनिल भारती, नागेंद्र भारती और संजीव कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

मेटा के अलर्ट पर 10 मिनट में युवक के घर पहुंची बरेली पुलिस, आत्महत्या से बचाई जान

1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को कल मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मूसलाधार बारिश में डीएम-नगर आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).