Sat, Sep 5
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

एनसीपीसीआर ने 3800 से अधिक बच्चों को कराया मुक्त

By News Desk·04 Sept 2026135
0
एनसीपीसीआर ने 3800 से अधिक बच्चों को कराया मुक्त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बाल मजदूरी, बाल तस्करी और शोषण के खिलाफ चलाए गए विशेष अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान के तहत 3,800 से अधिक बच्चों को मुक्त कराया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीपीसीआर का यह विशेष अभियान 12 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलाया गया।

अभियान के दौरान एनसीपीसीआर ने राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, जिलाधिकारियों, श्रम विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर बाल मजदूरी और तस्करी वाले संभावित स्थानों पर लक्षित बचाव अभियान चलाए।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को बाल श्रम में लगे बच्चों की पहचान, उनके बचाव और पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बचाव अभियानों, मुक्त कराए गए बच्चों, दर्ज एफआईआर, पुनर्वास, पुनर्स्थापना, शिक्षा से जोड़ने और मुआवजे समेत अन्य कार्रवाई की नियमित जानकारी भी मांगी गई।

575 से अधिक एफआईआर दर्ज

एनसीपीसीआर के मुताबिक, विशेष अभियान के दौरान 575 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। आयोग ने अभियान की लगातार निगरानी करते हुए जिला प्रशासन के साथ बैठकें भी कीं। इन बैठकों का उद्देश्य बचाव अभियानों की समीक्षा, जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान और कार्रवाई रिपोर्ट समय पर प्राप्त करना था।

आयोग ने विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बाल मजदूरी की सूचना देने और बचाए गए बच्चों के पुनर्वास के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

एनसीपीसीआर का कहना है कि अभियान के दौरान की गई लगातार निगरानी और राज्य अधिकारियों के सहयोग से बड़ी संख्या में बच्चों को बाल मजदूरी और शोषण से बाहर निकाला गया। अब इन बच्चों के पुनर्वास, पुनर्स्थापना और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया पर भी जोर दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Sept 20262980

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

02 Sept 20263385

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

02 Sept 20263805

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

04 Sept 20261060

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, दोनों नदियां खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे

04 Sept 2026775

नेपाल त्रासदी में चमत्कार! नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, संजय साह और कबीर महार्जन का रेस्क्यू

02 Sept 20263240

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

02 Sept 20262635

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज

04 Sept 2026620

अयोध्या में दीपोत्सव और कार्तिक मेले की तैयारियां तेज, 8 सितंबर को सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा