देवरिया में दवा दुकानों के लिए नई व्यवस्था: अब वेबसाइट पर देना होगा लाइसेंस

देवरिया। जिले में संचालित सभी फार्मेसियों को अब अपनी सार्वजनिक वेबसाइट बनानी होगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर औषधि विभाग ने सभी फार्मेसी लाइसेंस धारकों को वेबसाइट तैयार कर आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य दवा दुकानों की जानकारी को पारदर्शी बनाना और ग्राहकों को जरूरी विवरण आसानी से उपलब्ध कराना है।
औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जिले के सभी फार्मेसी लाइसेंस धारकों को इन नियमों का पालन करना होगा। वेबसाइट पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस संख्या, लाइसेंस धारक का नाम और दुकान के पते की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
वेबसाइट पर फार्मासिस्ट और स्टॉक की जानकारी जरूरी
निर्देशों के अनुसार, फार्मेसी में नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या और फोटो भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा, दवाओं के साप्ताहिक स्टॉक का विवरण देना और सभी जानकारियों को नियमित रूप से अपडेट करना भी जरूरी होगा।
औषधि विभाग के मुताबिक, इस व्यवस्था से ग्राहकों को फार्मेसी और वहां कार्यरत फार्मासिस्ट से संबंधित जरूरी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।
अस्पताल की फार्मेसियों को दिखानी होगी दवाओं की मूल्य सूची
अस्पताल परिसर में संचालित उन फार्मेसियों के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं, जहां भर्ती मरीजों के पास दवाएं, मेडिकल डिवाइस और न्यूट्रास्यूटिकल्स खरीदने के लिए व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी।
मूल्य सूची में दवा निर्माता का नाम, ब्रांड नाम, जेनेरिक नाम, अस्पताल की फार्मेसी द्वारा दवा खरीदने का मूल्य और मरीज को बेचे जाने वाले निर्धारित मूल्य का स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
क्यूआर कोड से भी मिल सकेगी वेबसाइट की जानकारी
औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट का पता काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। इसके साथ ही ग्राहकों को क्यूआर कोड आदि के माध्यम से भी वेबसाइट तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
औषधि विभाग ने जिले के सभी फार्मेसी लाइसेंस धारकों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। नई व्यवस्था के तहत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को अद्यतन रखना भी अनिवार्य होगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नगरा के उमंग ठाकुर और सूर्य प्रकाश गिरी का अंडर-17 स्टेट टीम में चयन

जनसुनवाई में डीएम की पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिली व्हीलचेयर

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).