छठ महापर्व की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चार दिवसीय इस पवित्र पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर सभी व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए छठी मइया से सबके सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।"
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित किया। छठ महापर्व में व्रती कठिन नियमों और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य तथा छठी मइया की उपासना करते हैं। इस पर्व में परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की जाती है।
चार दिनों तक चलेगा छठ महापर्व
छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होता है। इस दौरान व्रती कठिन उपवास रखते हैं और नदी, तालाबों तथा अन्य जलाशयों के किनारे श्रद्धापूर्वक सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 308 गीगावाट पहुंची

DIPAM ने विशेष अभियान 6.0 में दिखाई सक्रियता, 2.01 लाख रुपये के ई-कचरे का निस्तारण

मारपीट की घटना ने छीनी मां की जिंदगी, दो बेटों और बेटी को छोड़ गई निराशा देवी

लूट से लेकर महिला उत्पीड़न तक, इंदिरानगर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
टॉप रीड्स

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).