'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

'पूर्वांचल में सपा का 18% यादव वोट दरका', राजभर बोले- सैफई परिवार में महाभारत चल रही
'चाचा को सुबह-शाम दंडवत प्रणाम कीजिए, वरना बुरा हाल हो जाएगा', राजभर का अखिलेश पर तंज
'भतीजावादी और चच्चावादी में छिड़ी जंग', राजभर बोले- अखिलेश के खिलाफ सपा में बगावत
'चाचा के दुलारे फूंक रहे अखिलेश के पुतले', ओपी राजभर बोले- हर सीट पर अखिलेश के खिलाफ खड़े होंगे बागी
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि इधर अखिलेश यादव नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उधर पूर्वांचल में सपा के अंदर बगावत का बिगुल बज चुका है। राजभर ने पूर्वांचल में सपा के 18 प्रतिशत यादव वोट खिसकने का दावा करते हुए अखिलेश को शिवपाल यादव के सामने रोज सुबह-शाम दंडवत प्रणाम करने की सलाह दी है।
'भतीजावादी' और 'चच्चावादी' के बीच फिर शुरू हुई महाभारत
ओपी राजभर ने सपा के एक नेता की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्वांचल में पार्टी का 18 प्रतिशत यादव वोट दरक गया है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए लिखा कि उनके एक नेताजी ने लंबी-चौड़ी रिपोर्ट दी है कि पूर्वांचल में सपा का यादव वोट खिसक गया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने वह पत्र तो पढ़ ही लिया होगा, जिसमें सैफई परिवार के बीच एक बार फिर 'महाभारत' शुरू होने की बात खुलकर सामने आई है। उन्होंने इस पारिवारिक खींचतान को 'भतीजावादी' और 'चच्चावादी' के बीच की लड़ाई बताया।
'चाचा के दुलारे फूंक रहे पुतले, वीडियो कॉल पर हो रही डीलिंग'
राजभर ने दावा किया कि शिवपाल यादव के समर्थक अखिलेश के पुतले फूंक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहुबलियों और धनबलियों से डीलिंग के लिए वीडियो कॉल पर सीधे चाचा से बात कराई जा रही है। राजभर के मुताबिक, इस दौरान 'भइया से अच्छे चाचा जी हैं' जैसी बातें भी कही जा रही हैं। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजधानी में बैठकर ट्विटर, एसी और पीसी करते रहिए, जबकि जिलों में उनके खिलाफ बगावत शुरू हो चुकी है।
'हर सीट पर होंगे बागी उम्मीदवार, होगी फंडिंग और डीलिंग'
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें आज और अभी से हर रोज सुबह-शाम अपने सबसे छोटे सगे चाचा को दंडवत प्रणाम करना शुरू कर देना चाहिए। क्या पता, उनका दिल पिघल जाए और वह अपने हर अपमान को भूल जाएं। राजभर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हर सीट पर बागी उम्मीदवार होंगे। उम्मीदवारों को फंडिंग होगी और बड़े-बड़े लोगों से वीडियो कॉलिंग के जरिए डीलिंग भी होगी। इसके बाद अखिलेश यादव देखते रह जाएंगे।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी की सियासत में नए मोर्चे की एंट्री, ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी देगी BJP को चुनौती!

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज
टॉप रीड्स

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).