नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के नरही स्थित रामतीर्थ में लाला हुलासी ट्रस्ट के पुराने जर्जर भवनों से स्थानीय लोगों और राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। भवन संख्या 41/320, 559, 560, 561, 562, 563 और 633 की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश के बाद इन भवनों के हिस्से गिरने की आशंका और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भवनों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और छत, बीम तथा प्लास्टर भी कमजोर हो चुके हैं। जर्जर हिस्सों के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास कुछ लोगों के रहने की बात भी सामने आई है, जिससे खतरा और गंभीर हो गया है।
बताया गया कि भवनों की स्थिति को लेकर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती शर्मा देवी की ओर से प्रशासन को कई बार पत्र देकर तत्काल तकनीकी जांच, भवनों को असुरक्षित घोषित करने, लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाने और जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की गई है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय जर्जर भवनों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा घेरा लगाया जाए और असुरक्षित पाए जाने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

गोमती उफान पर, लखनऊ में बढ़ी बाढ़ की चिंता; IIIT बंद, बैकुंठ धाम में भरा पानी

लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, सुबह से बारिश; आज गरज-चमक का अलर्ट
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).