तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान की फसल को भारी नुकसान

बलिया। क्षेत्र में गुरुवार दोपहर से लगातार तेज हवा के साथ हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। बे मौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा के चलते जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अभी तक लगभग 10 प्रतिशत किसानों की ही धान की फसल की कटाई और मड़ाई हो सकी है। वहीं शेष खेतों में खड़ी फसल में करीब 25 प्रतिशत किसानों की धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण गिरकर बर्बाद हो गई है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में सुखाने के लिए छोड़ा था, उनकी फसल लगातार बारिश से जलमग्न हो गई है। बारिश का असर केवल धान की फसल तक ही सीमित नहीं है।
सब्जियों और अरहर सहित अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों के सामने अब धान की कटाई और मड़ाई का संकट खड़ा हो गया है। वहीं जलभराव के कारण आगामी रबी की बुआई को लेकर भी किसान चिंतित हैं। प्रकृति की इस मार से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि खेतों में गिरी और पानी में डूबी धान की फसल को कैसे सुरक्षित निकाला जाए और समय से रबी की बुआई कैसे पूरी की जाए। लगातार बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 26 दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, 2 नवंबर को भीमपुरा थाने में लगेगी बोली

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

दशहरा मेले में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, चक्रवात अर्नब दिखाएगा अपना असर
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).