दशहरा मेले में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

कबाड़ी की दुकान से बरामद हुए ई-रिक्शा के कटे हुए पुर्जे, चोरी के बाद बेच दिया था वाहन
बलिया। दशहरा मेले में ई-रिक्शा चोरी करने के मामले का बलिया कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बांसडीह थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी स्थित एक कबाड़ी की दुकान से चोरी किए गए ई-रिक्शा के कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, हरपुर पुरानी बस्ती निवासी विक्रम चौहान 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे अपने परिवार के साथ दशहरा मेला घूमने रामलीला मैदान गए थे। उन्होंने अपना ई-रिक्शा मैदान के पीछे वाले गेट के पास खड़ा किया था। मेला घूमकर लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरी हुए ई-रिक्शा की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 29 अक्टूबर की रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। उपनिरीक्षक अजय कुमार, चौकी प्रभारी जापलिनगंज के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज बिंद निवासी बहेरी को बलिया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से रात करीब 3:10 बजे गिरफ्तार किया। इसके बाद जुम्मन निवासी सिकरिया खुर्द, हाल पता शिवरामपुर चट्टी, को बांसडीह क्षेत्र स्थित उसकी कबाड़ी की दुकान से सुबह करीब 4:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
कबाड़ी की दुकान पर काट दिया गया था ई-रिक्शा
पुलिस के अनुसार, चोरी करने के बाद नीरज ई-रिक्शा को शिवरामपुर ले गया था, जहां उसने कथित तौर पर कबाड़ी जुम्मन को बेच दिया। वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसे काटकर उसके अलग-अलग पुर्जे कर दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ई-रिक्शा की बॉडी, चेचिस नंबर अंकित कटा हुआ मुख्य चेचिस, एक मोटर, सामने का शीशा, दो कटी हुई छतरियां और पीछे का कटा हुआ स्टैंड बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 434/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 26 दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, 2 नवंबर को भीमपुरा थाने में लगेगी बोली

तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान की फसल को भारी नुकसान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, चक्रवात अर्नब दिखाएगा अपना असर
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).