गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि, गांधी भवन लखनऊ की ओर से 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विविध प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन, विचारों, मूल्यों और आदर्शों से परिचित कराना है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ की ओर से जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
2 अक्टूबर को माल्यार्पण से होगा शुभारंभ
कार्यक्रमों की शुरुआत 2 अक्टूबर को होगी। सुबह 9 बजे जीपीओ पार्क, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे गांधी भवन, कैसरबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
3 और 4 अक्टूबर को प्रतियोगिताएं
3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से निबंध लेखन, संगीत और लघुनाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता होगी।
गांधी स्मारक निधि के सचिव लाल बहादुर राय ने बताया कि प्रतियोगिताओं में केवल विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को ड्राइंग बोर्ड, रंग, पेंसिल, सीट सहित आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी। संगीत और नाटक प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 5 मिनट की समय सीमा निर्धारित की गई है।
तीनों दिन होगा नाट्य मंचन
कार्यक्रम के दौरान तीनों दिनों शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान, मुंबई के कलाकारों की ओर से नाट्य मंचन किया जाएगा।
2 अक्टूबर: मायाजाल
3 अक्टूबर: एक अदद बीबी — हास्य नाटक
4 अक्टूबर: धत तेरी की
12 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 2 बजे गांधी स्मारक निधि की ओर से किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, सादगी, सत्य, अहिंसा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम: डीएम

कुश्ती के अखाड़े में गूंजा यूपी का दम, गोरखपुर-सहारनपुर-वाराणसी के पहलवान छाए
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).