नगरा के उमंग ठाकुर और सूर्य प्रकाश गिरी का अंडर-17 स्टेट टीम में चयन

बलिया। आजमगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर नगरा क्षेत्र के दो होनहार खिलाड़ियों उमंग ठाकुर और सूर्य प्रकाश गिरी का चयन अंडर-17 स्टेट टीम के लिए हुआ है। चयनित दोनों खिलाड़ी अब कानपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे।
उमंग ठाकुर और सूर्य प्रकाश गिरी जनता इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों ने नगरा स्थित इंडियन क्रिकेट अकादमी में कोच अब्दुल्लाह शाह के मार्गदर्शन में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कोच अब्दुल्लाह शाह ने बताया कि आजमगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर चयनकर्ताओं ने उनका चयन किया।
उमंग ठाकुर मध्यम गति के गेंदबाज हैं और अपनी सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं, जबकि सूर्य प्रकाश गिरी एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर से नगरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस उपलब्धि पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद पांडेय, खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, आलोक शुक्ला और संतोष कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय लोगों ने खिलाड़ियों और उनके कोच अब्दुल्लाह शाह को बधाई दी।
क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने जिले, मंडल तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जनसुनवाई में डीएम की पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिली व्हीलचेयर

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

कांशीराम के सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).