Sun, Oct 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।

योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

By Syed Fiza Khatoon·25 Oct 2026 03:43 PM (IST)
0
योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

प्रदेश में 25 केंद्र संचालित, 1,463 दिव्यांग बच्चे नामांकित

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवशेष जनपदों में स्थापित होंगे 28 नए केंद्र

गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्रों को मिला आईएसओ प्रमाणन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता विकसित करने, उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश में वर्तमान में 25 बचपन डे केयर सेंटर संचालित हैं, जिनकी कुल क्षमता 1,490 बच्चों की है। इनमें 1,463 बच्चे नामांकित हैं। इस प्रकार केंद्रों की कुल क्षमता के सापेक्ष लगभग 98 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया है। योजना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवशेष जनपदों में 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। इससे अधिक दिव्यांग बच्चों तक प्रारंभिक शिक्षा और आवश्यक सहयोग की सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

18 मंडलीय जनपदों सहित सात आकांक्षी जिलों में संचालन

प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, बरेली, आगरा, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, बस्ती, मिर्जापुर, आजमगढ़, कानपुर नगर, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में बचपन डे केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सात आकांक्षी जिलों चंदौली, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, फतेहपुर, बलरामपुर और सोनभद्र में भी नए केंद्रों का संचालन शुरू हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवशेष जनपदों में 28 नए केंद्रों की स्थापना को मिली मंजूरी से इस पहल का और विस्तार होगा।

विभिन्न श्रेणियों के 1,463 बच्चों को मिल रहा लाभ

बचपन डे केयर सेंटरों में नामांकित बच्चों में 465 श्रवणबाधित, 342 दृष्टिबाधित, 520 बौद्धिक दिव्यांग और 136 लर्निंग डिसेबिलिटी (एलडी) से संबंधित बच्चे शामिल हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को उनकी जरूरतों के अनुरूप सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना, संवाद एवं सामाजिक व्यवहार विकसित करने के अवसर देना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए तैयार करना है।

गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आईएसओ प्रमाणन

बचपन डे केयर सेंटरों में सेवाओं की गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रों को गुणवत्ता प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्था के लिए आईएसओ प्रमाणन प्रदान किया गया है। इससे निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं के संचालन और प्रबंधन में निरंतर सुधार को प्रोत्साहन मिलेगा।

दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को शुरुआती उम्र से शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बचपन डे केयर सेंटरों के माध्यम से 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में संचालित 25 केंद्रों में 1,463 बच्चों का नामांकन इस पहल की उपयोगिता को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवशेष जनपदों में 28 नए केंद्रों की स्थापना की मंजूरी से अधिक बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य दिव्यांग बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

24 Oct 2026

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट