प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

नगरा (बलिया)। प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक युवती शनिवार सुबह पांडेयपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
बताया जाता है कि नेहा यादव भंडारी का विशाल राजभर भंडारी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते सितंबर माह में दोनों घर से भाग गए थे। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है। इसके बाद से ही नेहा प्रेमी के साथ शादी करने की मांग कर रही थी।
शनिवार को इसी मांग को लेकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस की सूझबूझ और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बाराबंकी में भीषण हादसा: एक शव लेकर निकली एंबुलेंस, रास्ते में पांच और की मौत

यूपी के मतदाता ध्यान दें! आज और कल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप, दूसरे दिन भी विद्यालय में जुटे ग्रामीण

बलिया में स्कूल बस में बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, चालक-परिचालक समेत चार घायल
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).