Wed, Aug 19
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
UP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा, बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट। टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन। ईरान के 'हमले' के बाद UAE की जवाबी कार्रवाई, तेहरान के साथ सभी तरह के कारोबार, वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक। रूस सीक्रेट रूट से ईरान को हथियार भेज रहा, मिसाइल-ड्रोन पार्ट्स और गोला-बारूद शामिल, ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर समुद्री रास्ते का इस्तेमाल। यूक्रेन ने ब्रिटिश ड्रोन से रूस पर हमला किया, नाराज मॉस्को बोला- ब्रिटेन जंग को और बढ़ा रहा, बड़ी कीमत चुकानी होगी। अगले साल और बढ़ेगी महंगाई, खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी, रिपोर्ट- अलनीनो से मानसून-खेती कमजोर होगी, ईरान-अमेरिका जंग से तेल की कीमतें बढ़ेंगी। गुजरात-सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने से बच्ची की मौत, परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में गंदगी मिली, फूड पॉइजनिंग की आशंका। आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में घोटाले का केस, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा। उद्धव गुट बोला-पहले बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला हो, सुप्रीम कोर्ट में अपील- असली शिवसेना और पार्टी सिंबल किसका, यह बाद में देखें। फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: रक्षा बंधन से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर सात साल तक की सजा। UP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा, बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट। टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर, श्रीलंका को 288 रन और बनाने हैं, डी सिल्वा-दिनूषा नाबाद; आज आखिरी दिन। ईरान के 'हमले' के बाद UAE की जवाबी कार्रवाई, तेहरान के साथ सभी तरह के कारोबार, वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक। रूस सीक्रेट रूट से ईरान को हथियार भेज रहा, मिसाइल-ड्रोन पार्ट्स और गोला-बारूद शामिल, ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर समुद्री रास्ते का इस्तेमाल। यूक्रेन ने ब्रिटिश ड्रोन से रूस पर हमला किया, नाराज मॉस्को बोला- ब्रिटेन जंग को और बढ़ा रहा, बड़ी कीमत चुकानी होगी। अगले साल और बढ़ेगी महंगाई, खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी, रिपोर्ट- अलनीनो से मानसून-खेती कमजोर होगी, ईरान-अमेरिका जंग से तेल की कीमतें बढ़ेंगी। गुजरात-सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने से बच्ची की मौत, परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में गंदगी मिली, फूड पॉइजनिंग की आशंका। आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में घोटाले का केस, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा। उद्धव गुट बोला-पहले बागी विधायकों की अयोग्यता पर फैसला हो, सुप्रीम कोर्ट में अपील- असली शिवसेना और पार्टी सिंबल किसका, यह बाद में देखें। फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: रक्षा बंधन से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर सात साल तक की सजा।

9 सितंबर से GEN-Z महाजुटान यात्रा का प्रयागराज से होगा आगाज़

By News Desk·18 Aug 2026400
0
9 सितंबर से GEN-Z महाजुटान यात्रा का प्रयागराज से होगा आगाज़

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब से आइसा ‘GenZ Rising’ अभियान के उत्तर प्रदेश चैप्टर और उसके तहत जंतर-मंतर आंदोलन के नेताओं की प्रदेशव्यापी GEN-Z महाजुटान यात्रा की घोषणा कर दी है।

इस यात्रा में मुख्य रूप से नेहा और मनीष शामिल रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर JNUSU की अध्यक्ष अदिति और सह सचिव दानिश भी जुड़ेंगे। इस यात्रा का मकसद उन सवालों और आंदोलनों तक पहुँचना है, जिन पर उत्तर प्रदेश के छात्र और नौजवान पहले से लड़ रहे हैं, और उन्हें एक व्यापक छात्र-युवा आंदोलन से जोड़ना है।

उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति खुद बताती है कि ऐसी यात्रा की जरूरत क्यों है। 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र जुटे। 25 जुलाई को यही गुस्सा प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, सहारनपुर समेत कई जिलों में पेपर लीक, निष्पक्ष परीक्षा और जवाबदेही की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शनों के रूप में सामने आया।

लेकिन छात्रों का संकट सिर्फ पेपर लीक तक सीमित नहीं है। 31 जुलाई को लखनऊ में फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव की बहाली और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ विरोध हुआ। 9 अगस्त को अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के SC/ST छात्रों ने इको गार्डन में प्रदर्शन कर इन कॉलेजों में लागू 70% SC/ST प्रवेश व्यवस्था को बचाने और उसे कानूनी सुरक्षा देने की मांग उठाई। 10 अगस्त को KGMU के इंटर्न डॉक्टरों ने सम्मानजनक स्टाइपेंड के लिए प्रदर्शन किया। 11 अगस्त को 56 दिनों के संघर्ष के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को 3 छात्रों का निष्कासन वापस लेना पड़ा। और 14 तथा 17 अगस्त को लखनऊ में स्कूली छात्र भी शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरे।

ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं। ये इसी पीढ़ी के सामने खड़े एक बड़े संकट की अलग-अलग अभिव्यक्तियां हैं: सस्ती और सुलभ शिक्षा, सामाजिक न्याय, निष्पक्ष परीक्षा और भर्ती, रोजगार, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों का सवाल।

जंतर-मंतर आंदोलन ने दिखाया कि जब ये बिखरे हुए सवाल एक साथ आते हैं, तो वे एक मजबूत राष्ट्रीय आवाज बन सकते हैं। GEN-Z महाजुटान यात्रा उसी प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने की कोशिश है। हर पड़ाव पर यात्रा छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और चल रहे आंदोलनों से जुड़ेगी, उनके स्थानीय सवाल उठाएगी और उन्हें प्रदेश भर के छात्र-युवा सवालों से जोड़ेगी।

यात्रा 9 सितंबर को इलाहाबाद में महाजुटान से शुरू होगी, 10 सितंबर को रायबरेली, 12 सितंबर को बनारस, 13 सितंबर को आजमगढ़, 14 सितंबर को गोरखपुर, 15 सितंबर को फैजाबाद, 17 सितंबर को लखनऊ और 18 सितंबर को मेरठ में GEN -Z महाजुटान करते हुए पहुंचेगी।

इसलिए यह यात्रा नेताओं के किसी शहर में जाकर भाषण देने की यात्रा नहीं है। यह उस शहर के छात्रों और नौजवानों के सवालों को प्रदेशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनाने की यात्रा है। हर जगह कोशिश होगी कि स्थानीय संघर्षों, मांगों और छात्र-युवा समूहों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के व्यापक सवाल से जोड़ा जाए।

जंतर-मंतर किसी आंदोलन का अंत नहीं था। वह एक व्यापक छात्र-युवा उभार की शुरुआत थी, और GEN-Z महाजुटान यात्रा उसी को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने की कोशिश है।

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें

14 Aug 202616400

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202614741

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202614105

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202613645

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202613560

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 20269282

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 20268145

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

15 Aug 20265250

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोहा