सैफई सिंडिकेट का ‘मनीफेस्टो’ जारी करने वाले हैं अखिलेश: ओपी राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर सपा के प्रस्तावित चुनावी घोषणापत्र पर कसा तंज
बोले- हर जिले में माफिया संरक्षक और उसके नीचे गुंडागर्दी के ‘रोजगार’ का होगा इंतजाम
महिलाओं से छेड़छाड़ और जमीन कब्जाने वालों को खुली छूट मिलने का कसा तंज
कहा- ब्लॉक, तहसील, थाना और मंडी में होगी ‘वसूली मित्रों’ की नियुक्ति
स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार और आतंकवाद के आरोपितों को संरक्षण भी ‘मनीफेस्टो’ का हिस्सा होने का किया कटाक्ष
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित चुनावी घोषणापत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने घोषणापत्र को ‘मनीफेस्टो’ बताते हुए तंज कसा कि अखिलेश अपने ‘सैफई सिंडिकेट’ का पूरा मनीफेस्टो तैयार कर लें। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, वसूली, जमीन कब्जे, स्वास्थ्य सेवाओं और आतंकवाद के आरोपितों से जुड़े मामलों को लेकर पूर्ववर्ती सपा सरकार को घेरा।
राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है आप चुनावी ‘मनी’फेस्टो जारी करने वाले हैं?” उन्होंने कहा कि घोषणापत्र को लेकर डींग हांकने के बजाय अखिलेश को अपने ‘मनीफेस्टो’ का मूल तत्व भी बता देना चाहिए।
हर जिले में ‘माफिया संरक्षक’ का कसा तंज
राजभर ने कटाक्ष किया कि सपा के ‘मनीफेस्टो’ की पहली घोषणा हर जिले में एक-एक ‘माफिया संरक्षक’ बैठाने की होगी। उसके नीचे हजारों युवाओं को हथियार देकर गुंडागर्दी का ‘पक्का रोजगार’ दिया जाएगा। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को खुली छूट देने की बात भी उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से ‘मनीफेस्टो’ में शामिल बताई।
राजभर ने गैर-यादव पिछड़ों के उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सिर उठाने की कोशिश करने वालों की जमीन कब्जाने, मारपीट करने और हत्या तक की छूट सपा के गुंडों को मिलने की बात इस ‘मनीफेस्टो’ में होगी।
थाना-मंडी तक ‘वसूली मित्रों’ की नियुक्ति
सुभासपा अध्यक्ष ने सपा शासन में वसूली और दलाली के आरोपों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि ब्लॉक और तहसील से लेकर थाना और मंडी तक ‘वसूली मित्रों’ की नियुक्ति का वादा होगा। जो जितनी दलाली करेगा, उसे ‘सैफई सिंडिकेट’ में उतना ही प्रमोशन मिलेगा।
स्वास्थ्य और आतंकवाद के मुद्दे पर भी घेरा
राजभर ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अस्पतालों में उपकरणों की खरीद, नकली दवाओं और ठेकेदारी में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए इसे भी अखिलेश के कथित ‘मनीफेस्टो’ से जोड़ा।
उन्होंने आतंकवाद के आरोपितों से जुड़े मुकदमों को लेकर भी सपा पर कटाक्ष किया। राजभर ने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई से बचाने की व्यवस्था भी इस ‘मनीफेस्टो’ का हिस्सा होगी। साधु-संतों के साथ हुई घटनाओं और धार्मिक मुद्दों को लेकर भी उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार को घेरा।
पोस्ट के अंत में राजभर ने अखिलेश के सत्ता में वापसी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि न सरकार बनने वाली है और न ‘मनीफेस्टो’ के वादे पूरे करने का दबाव आएगा। इसलिए अखिलेश अपनी “ख्याली पतंग” उड़ाते रहें और लंबी-लंबी डींग हांकते रहें।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे

दलित सम्मान पर अखिलेश को आकाश आनंद की चुनौती, अयोध्या से पूछा- माफी कब मांगेंगे?

सिराज की प्लेइंग-11 में एंट्री नहीं हुई, सियासत की पिच पर कांग्रेस ने धर्म का छक्का जड़ दिया!
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).