25 अक्टूबर से बैरिया विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी जन आशीर्वाद पदयात्रा, जयप्रकाश नगर से होगा शुभारंभ

बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत करने, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा की जिला मंत्री विजया लक्ष्मी सिंह 25 अक्टूबर से जन आशीर्वाद पदयात्रा शुरू करेंगी। पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे जयप्रकाश नगर ट्रस्ट, सिताब दियारा से किया जाएगा।
विजया लक्ष्मी सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं और अपना स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से आत्मीय संवाद और जनसंपर्क का माध्यम है। इसके जरिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है। पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर लोगों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विजया लक्ष्मी सिंह ने क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों से पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जेल से आजम खान का सियासी संदेश! अखिलेश यादव के सामने रखे संभावित उम्मीदवारों के नाम

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा में बदलाव की अटकलें तेज, 50-55 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की चर्चा

यूपी में 4 जनवरी 2027 तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).