सपा-कांग्रेस पर भाजपा का निशाना, अंकुश त्रिपाठी ने बताया ‘पूर्व सत्ताधारी गैंग’

भाजपा प्रवक्ता ने सपा-कांग्रेस को बताया ‘वसूली गैंग’, बोले- दोनों का मकसद सत्ता में लौटकर प्रदेश में लूटमार करना है
केवल मुस्लिम वोट के लिए गठजोड़ कर रहे सपा-कांग्रेस, जनता की सेवा करना मकसद नहीं: अंकुश त्रिपाठी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए जारी चर्चाओं के बीच भाजपा ने तीखा निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि यह सीट शेयरिंग की बैठक नहीं, बल्कि दो ‘पूर्व सत्ताधारी गैंग’ के बीच इलाके बांटने की कवायद है। इसीलिए बैठक महज 20 मिनट में ही झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप के बीच खत्म हो गई। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर छींटाकशी करते हुए नाराज होकर उठ गए।
सीटों पर नहीं बनी बात, एक-दूसरे पर लगाए आरोप
अंकुश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि दोनों ‘गैंग’ सिर्फ मुस्लिम वोट के लिए गठजोड़ की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बैठक के दौरान दोनों ‘वसूली गैंग’ आपस में ही भिड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों का मकसद जनता की सेवा नहीं, बल्कि सत्ता में लौटकर प्रदेश में लूटमार और अपहरण का कारोबार फिर शुरू करना है।
जनता को ठगने के लिए गठबंधन करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
त्रिपाठी ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन यूपी की जनता के हित का नहीं, बल्कि जनता को ठगने का गठबंधन है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहेंगी और इनके बीच गठबंधन की राह आसान नहीं है।
केवल 20 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा के बीच हुई सीट शेयरिंग बैठक
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सपा और कांग्रेस बीच सोमवार को हुई बैठक मात्र बीस मिनट ही चल सकी। इतनी कम देर में बैठक खत्म होने के बाद अटकलों का दौर भी तेज हो गया। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता लगातार एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। इसी तल्ख माहौल के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हुई है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे
टॉप रीड्स

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).