मासूम की हत्या पर CM योगी का सख्त रुख, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी

कैंपियरगंज में 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, दी 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 परियोजनाओं की सौगात
माफिया और दंगाइयों की सगी है समाजवादी पार्टी, अराजकता फैलाने वालों को मिट्टी में मिलाने में नहीं लगेगी देर: मुख्यमंत्री
अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अंत समय आने पर मारीच की तरह याद आ रहा राम नाम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आपदा प्रभावित अन्नदाता किसानों को मुआवजे के साथ जल्द मिलेगा अलग से विशेष पैकेज, एग्रोफॉरेस्ट्री के नियमों में होगा संशोधन: मुख्यमंत्री
हैदराबाद से आकर यूपी में मचल रहा एक मौलाना, चुनाव परिणाम के साथ ही तय हो जाएगा हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना: मुख्यमंत्री
सपा सरकार में दलित, निषाद, यादव और ब्राह्मण की जमीन कब्जाकर बनाई जाती थी कब्रिस्तान की बाउंड्री, आज मंदिरों और महापुरुषों के स्मारकों पर खर्च हो रहा पैसा: मुख्यमंत्री
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे निर्मम हत्या करार दिया है। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढ निकालें और उन्हें ऐसी कठोर सजा दिलाएं जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया डंडे के बल पर ही सीधे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें आम जनमानस के सुगम आवागमन के लिए बनी हैं, न कि सपा और कांग्रेस के गुंडों की अराजकता के लिए। यदि किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने का दुस्साहस किया, तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।
मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन तथा 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया और कल्पवृक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पीड़ित परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ने आए किशोर को सपा के रोड शो का शिकार बना दिया गया। माफिया पोषक मौन रहे और संवेदना का एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा की।
विपक्ष को बताया मारीच
उन्होंने कहा कि भक्तों को राम अच्छे दिनों में याद आते हैं, लेकिन दुर्जनों को अंत समय में मारीच की तरह राम नाम याद आता है। उन्होंने चुनौती दी कि हिम्मत है तो अयोध्या से नामांकन करें, आमने सामने मुकाबला होगा। कायर पीछे से वार करते हैं।
ओवैसी और इंडी गठबंधन पर निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा, बसपा व एआईएमआईएम को एक ही थाली के चट्टे बट्टे बताते हुए कहा कि हैदराबाद से आया मौलाना मचल रहा है। चुनाव परिणाम के साथ ही हैदराबाद का भाग्यलक्ष्मीपुरम बनना तय हो जाएगा।
अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सत्र से वैकल्पिक स्थान पर विश्वविद्यालय की कक्षाएं शुरू होंगी और समय सीमा में भवन बनेगा। यहां स्नातक, परास्नातक, पीएचडी व डिप्लोमा स्तर के सिल्वीकल्चर, एग्रोफॉरेस्ट्री व औद्यानिकी पाठ्यक्रम चलेंगे।
किसानों को विशेष पैकेज, एग्रोफॉरेस्ट्री नियम होंगे सरल
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को गोरखपुर में 500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है और जल्द अलग से विशेष पैकेज मिलेगा। एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन होगा।
साढ़े नौ वर्ष में 280 करोड़ वृक्षारोपण
वैदिक सूत्र 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण दोहन से आपदाएं आती हैं। 12 जुलाई 2026 को एक दिन में 35 करोड़ व साढ़े नौ वर्ष में 280 करोड़ पौधे लगे, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में किया।
कब्रिस्तान नहीं, मंदिरों पर खर्च हो रहा बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में दलित, पिछड़े, निषाद, यादव, सैंथवार, वैश्य व ब्राह्मण की जमीन कब्जाकर कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए पैसा दिया जाता था। अब वही बजट 4,500 से अधिक मंदिरों के पुनरुद्धार पर खर्च हो रहा है।
शिक्षा शोध का केंद्र बन रहा पूर्वांचल: पंकज चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पिछड़ेपन से निकलकर पूर्वांचल शिक्षा व शोध का केंद्र बन रहा है। सपा कांग्रेस ने राजनीतिक इस्तेमाल किया। आज अर्थव्यवस्था तीन गुना हुई व 9.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां मिलीं।
पिछली सरकारों में सिर्फ चहेतों का विकास: संजय निषाद
मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ चहेतों का विकास करती थीं। मुख्यमंत्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा साकार किया। स्वीकृत मत्स्य विश्वविद्यालय का जल्द गोरखपुर में उद्घाटन होगा।
निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना यूपी: अरुण सक्सेना
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योगी सरकार में अपराध घटे हैं व यूपी निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन और हरित प्रदेश बन रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के नाम पर रखने का आग्रह किया।
सपा राज में अपराध व इंसेफेलाइटिस का बोलबाला: रवि किशन
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि अखिलेश यादव की रैली में भाजपा कार्यकर्ता के 12 वर्षीय पुत्र को कुचल दिया गया। सपा सरकार में अपराध व इंसेफेलाइटिस का बोलबाला था, जबकि आज जमीनों पर कब्जे का डर खत्म हुआ है।
योगी सरकार में गुंडों पर लगाम: फतेह बहादुर सिंह
विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से विश्वविद्यालय का शिलान्यास संभव हुआ। उन्होंने इसके छात्रों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में निश्चित कोटा मांगा।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री संजय निषाद, डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री केपी मलिक, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह व ध्रुव कुमार त्रिपाठी, रमाकांत निषाद, चारू चौधरी, विनोद राय व जनार्दन तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Durgesh Tiwari
वीएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ ’विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने मीडिया एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दुर्गेश तिवारी ने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट संबंधों, व्यवसाय विकास और प्रबंधन की बारीकियों को समझा। मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ’विजुअल लाइव’ के माध्यम से समाचार एवं जनसंचार के कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़ी है। प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अनुभव का उपयोग करते हुए वह मीडिया संस्थान के विकास तथा उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। Durgesh Tiwari की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मोदी की तारीफ सैम पित्रोदा को पड़ी भारी! कांग्रेस के भीतर उठी बर्खास्तगी की मांग, खड़गे को लिखी चिट्ठी

सपाइयों की उद्दंडता ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान', अखिलेश की गोरखपुर रैली पर राजभर का बड़ा आरोप

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश के गोरखपुर रोड शो के बाद हादसा, BJP नेता के बेटे की JCB की चपेट में आकर मौत; परिवार ने मांगा इंसाफ
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

सेंगर परिवार के लिए खुलकर बैटिंग करने उतरे बृजभूषण! बोले- चुनाव में कोई भी लड़ेगा तो करूंगा समर्थन, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).