सपाइयों की उद्दंडता ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान', अखिलेश की गोरखपुर रैली पर राजभर का बड़ा आरोप

अखिलेश को माफियापरस्ती से फुरसत नहीं, मंदिर जाने से डर लगता है: ओम प्रकाश राजभर
'दाढ़ी-टोपी वालों के डर से तरकुलही माई के मंदिर नहीं गए अखिलेश', मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर निशाना
‘गीता प्रेस से भगवद्गीता खरीद लेते तो सद्बुद्धि मिल जाती’, ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज
‘लोफरों की संगत छोड़िए, नहीं तो 2027 में सत्यानाश तय है’, राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर में रोड शो को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपाइयों की उद्दंडता के चलते 13 वर्षीय मासूम की जान चली गई। लेकिन उनके मुंह से संवेदना के एक शब्द तक नहीं फूटे। वो क्रांतिकारियों की जाति ढूंढने में व्यस्त रहे।
‘गीता प्रेस चले जाते, भगवद्गीता खरीद लेते तो सद्बुद्धि मिलती’
राजभर ने तंज कसा कि अखिलेश महायोगी गुरु गोरखनाथ के मंदिर नहीं गए। कम से कम गीता प्रेस जाकर भगवद्गीता ही खरीद लेते, शायद सद्बुद्धि मिल जाती। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुस्लिम वोटबैंक की नाराजगी के डर से तरकुलही माई मंदिर में दर्शन करने नहीं गए।
‘कांग्रेस का झंडा भी लहरा देते’
राजभर ने अखिलेश को इंडी गठबंधन का हिस्सा होने की याद दिलाते हुए कहा कि रोड शो में कांग्रेस के बड़े नेता के झंडे-बैनर भी लगवा देते। उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि लोफरों की संगत छोड़कर बड़े-बुजुर्गों से सीख लें। राजभर ने कहा कि 2027 में सपा का ‘सत्यानाश’ तय है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मासूम की हत्या पर CM योगी का सख्त रुख, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि पीढ़ियां याद रखेंगी

मोदी की तारीफ सैम पित्रोदा को पड़ी भारी! कांग्रेस के भीतर उठी बर्खास्तगी की मांग, खड़गे को लिखी चिट्ठी

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश के गोरखपुर रोड शो के बाद हादसा, BJP नेता के बेटे की JCB की चपेट में आकर मौत; परिवार ने मांगा इंसाफ
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

सेंगर परिवार के लिए खुलकर बैटिंग करने उतरे बृजभूषण! बोले- चुनाव में कोई भी लड़ेगा तो करूंगा समर्थन, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).