रामनगर रामलीला की तैयारियों को लेकर नगर निगम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर सफाई, जलनिकासी और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
जलभराव और गंदे पानी की निकासी के निर्देश
रामबाग के सामने मैदान में जलभराव मिलने पर महापौर ने तत्काल पानी निकलवाकर भस्सी डालने के निर्देश दिए। चंदौली की ओर से नाले के जरिए रामबाग तालाब में पहुंच रहे गंदे पानी को भी तत्काल रोकने को कहा गया।
खेदू पहलवान बीर बाबा रोड और पंचवटी त्रिमुहानी पर पंप व सक्शन मशीन लगाकर जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दिन में दो बार होगा निरीक्षण
महापौर ने जेई, एई और स्वास्थ्य निरीक्षक को मौके पर रहकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन दो बार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देने को कहा गया।
महापौर ने स्पष्ट किया कि रामलीला की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जल कल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, अधिशासी अभियंता विकास कुरील समेत नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

श्राद्ध पक्ष में होगा पांच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ, स्वामी कौशिक चैतन्य करेंगे ‘अक्षर ब्रह्म योग’ की व्याख्या

तेज बारिश के बीच ‘मनौतियों के राजा’ को नम आंखों से विदाई, भू-विसर्जन के साथ गणेशोत्सव संपन्न

गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग

इन 3 तिथियों पर जरूर करें पितरों का स्मरण, जानें श्राद्ध की पूरी जानकारी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).