Sat, Nov 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।

एशियन पैरा गेम्स की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा का पंचायती राज निदेशालय में सम्मान दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

By Sonu Gupta·27 Nov 2026 08:05 PM (IST)
0
एशियन पैरा गेम्स की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा का पंचायती राज निदेशालय में सम्मान दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

एशियन पैरा गेम्स की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता सिमरन शर्मा का पंचायती राज निदेशालय में भव्य सम्मान

लखनऊ। पंचायती राज निदेशालय में शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स-2026 की दोहरी स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट सिमरन शर्मा का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सिमरन के संघर्ष और इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए उन्हें बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पंचायती राज निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने जानकारी दी कि सिमरन एक ही एशियन पैरा गेम्स की ट्रैक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पैरा एथलीट हैं, जिन्हें पूर्व में अर्जुन पुरस्कार-2024, देवी पुरस्कार-2025 और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

कार्यक्रम में सिमरन के पति व कोच गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती चुनौतियों के कारण सिमरन ने एक समय दौड़ छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन निरंतर प्रोत्साहन से वह अंतरराष्ट्रीय चैंपियन बनीं। वहीं, सिमरन ने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिल रहे सरकारी प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और जल्द ही उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा।

अंत में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार खेल कोटे से खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति दे रही है और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की पहल कर रही है। इसके अलावा, विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 18 नए जिला व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी पदों के सृजन के साथ ही 4,000 से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारियों, 1,400 नई नियुक्तियों और उप निदेशक के तीन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

लेखक के बारे में

Sonu Gupta

मूल रूप से हरदोई जिले के कछौना के निवासी हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित एक विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बावजूद सोनू ने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। ब्रेल लिपि और आधुनिक एक्सेसिबिलिटी तकनीक की मदद से वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं और सूचनाओं के साथ-साथ लेख लिखकर जनसमुदाय तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाते रहे हैं। सोनू का मानना है कि दृष्टिबाधित समाज के लोग आज शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिता का क्षेत्र भी उनसे अछूता नहीं रहना चाहिए। इसी सोच और संकल्प के साथ उन्होंने "विजुअल लाइव" से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य न केवल अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक सही और सार्थक जानकारी पहुंचाना है, बल्कि दृष्टिबाधित युवाओं को भी पत्रकारिता से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। सोनू को उम्मीद है कि उनकी यह पहल दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में दृष्टिबाधित समाज के अधिक से अधिक युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करेंगे। Sonu Gupta की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

26 Nov 2026

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

27 Nov 2026

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

26 Nov 2026

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

27 Nov 2026

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

27 Nov 2026

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'