Sat, Oct 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश, मांडविया ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

By News Desk·29 Aug 2026 10:07 PM (IST)
0
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश, मांडविया ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विशेष खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी समारोह में मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस का इस वर्ष का प्रमुख संदेश ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ रहा। इस पहल के माध्यम से नागरिकों, खासकर युवाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में खेल और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों प्रतिभागियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, रस्साकशी और अन्य फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मनसुख मांडविया और अर्जुन राम मेघवाल द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान खेल और फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने तथा युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

खेल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं’

डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ पहल का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट को और मजबूत करना तथा लोगों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों युवा इस पहल से जुड़कर मैदानों और गलियों में खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से खेल के मैदान में समय बिताने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की। मांडविया ने कहा कि स्वस्थ नागरिक और फिट समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मंत्री से लेकर मीडिया तक क्रिकेट के मैदान में

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें मिनिस्ट्री इलेवन, एसएआई इलेवन, मीडिया इलेवन और इन्फ्लुएंसर्स इलेवन ने हिस्सा लिया।

डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व वाली मिनिस्ट्री इलेवन ने शुरुआती क्रिकेट मुकाबले में मीडिया इलेवन को हराया। टीम में खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव और मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। वहीं इन्फ्लुएंसर्स इलेवन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फिट इंडिया एंबेसडर शामिल हुए।

अर्जुन राम मेघवाल ने भी दिया फिटनेस का संदेश

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नियमित खेलकूद को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मेघवाल ने कहा कि खेल उनके जीवन का हिस्सा रहे हैं और नियमित शारीरिक गतिविधियों से व्यक्ति चुस्त-दुरुस्त रहने के साथ मानसिक तनाव से भी दूर रह सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक घंटा खेलों के लिए समर्पित करने के आह्वान को महत्वपूर्ण बताया।

मेजर ध्यानचंद की विरासत को नमन

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद की खेल विरासत को याद करने के साथ देश में खेल संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम ने लोगों को यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं।

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह के जरिए सरकार ने देशभर में खेलों में अधिक से अधिक जनभागीदारी और फिटनेस को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी