सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण

वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सिगरा) में खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों के लिए अत्याधुनिक जिम की सुविधा शुरू हो गई है। करीब 62 लाख रुपये की लागत से एचडीएफसी बैंक के सहयोग से तैयार जिम का बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने लोकार्पण किया।
खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक फिटनेस सुविधाएं
लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विस्तार से काशी में खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिला है। उन्होंने सिगरा में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सेंटर और खिलाड़ियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सिगरा के साथ गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और लालपुर स्टेडियम का विकास काशी में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

21 खेलों के साथ अब वर्ल्ड क्लास जिम
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक ही परिसर में 21 खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक जिम के जुड़ने से खिलाड़ियों को फिटनेस और ट्रेनिंग के लिए आधुनिक संसाधन एक ही स्थान पर मिलेंगे।
कार्यक्रम में उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सिंधू सोनकर, राजकपूर चौधरी, मो. कासिम खां, स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी, एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष टंडन समेत कई नागरिक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
जिम में ये आधुनिक उपकरण लगाए गए
जिम में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए कर्व्ड ट्रेडमिल, एयर रोवर, क्रॉस ट्रेनर, स्पिन बाइक, स्की मशीन, लेग एवं चेस्ट प्रेस मशीनें लगाई गई हैं।
इसके अलावा शोल्डर प्रेस, लैट पुल डाउन, स्क्वैट रैक, डेडलिफ्ट प्लेटफॉर्म, केबल क्रॉसओवर, हिप थ्रस्ट, एब्डोमिनल क्रंच और रोटेशन मशीनें भी उपलब्ध हैं। वर्कआउट के बाद रिलैक्सेशन के लिए फुल बॉडी मसाज रिक्लाइनर सोफा के साथ बैटल रोप, ओलंपिक रॉड, डम्बल रैक और लेदर मैट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

नीरू ढांडा ने रचा नया इतिहास, महिला ट्रैप में भारत के नाम किया गोल्ड

फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का जलवा, ईरान को हराकर महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).