उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी, अध्यक्ष सतीश महाना से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लीग का शुभारंभ 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
शिष्टाचार भेंट के उपरांत खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन के विभिन्न कक्षों एवं प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया तथा विधानसभा की ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

नीरू ढांडा ने रचा नया इतिहास, महिला ट्रैप में भारत के नाम किया गोल्ड

फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).