बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, बोले— "संकट की घड़ी में साथ है सरकार"

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया जिले का दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत और मदद से वंचित न रहने पाए।

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पकहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधत करते हुए मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। धन और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को मिलने वाली राहत सामग्री में पर्याप्त राशन, शुद्ध पेयजल, क्लोरीन टैबलेट और ओआरएस की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। साथ ही जलजनित बीमारियों को रोकने के लिए चिकित्सा टीमों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से केवल इंसान ही नहीं, पशु भी प्रभावित होते हैं। मुख्यमंत्री ने पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा, चारा और उनके टीकाकरण को लेकर विशेष आदेश दिए। सीएम योगी ने बाढ़ या कटान के कारण जिन लोगों के मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं या जिन्हें जन-धन की हानि हुई है, उन्हें शासन के नियमों के तहत त्वरित आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त हिदायत देते हुए राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की बात कही। कहा कि अधिकारी लगातार राहत शिविरों का निरीक्षण करें और पीड़ितों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं आपदा प्रभावित दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट एवं आवश्यक राशन सामग्री सौंपी।
जनसभा स्थल पर पहुँचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया से प्रस्थान करने के बाद बलिया के जलमग्न और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करीब आधे घंटे तक हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालु‘‘ परिवहन मंत्री मंत्री दयाशंकर सिंह, बांसडीह की क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के अलावा स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के अलावा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व एडीएम, सीडीओ और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थि थे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).