Sun, Nov 29
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे।★ लखनऊ। डॉ. आनंद कुमार सिंह बने यूपी हिंदी संस्थान के अध्यक्ष। कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. सिंह। प्रदेश सरकार ने जारी किया नियुक्ति का आदेश। गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं डॉ. आनंद कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की मिली जिम्मेदारी।★ महाराष्ट्र-सुप्रिया सुले कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी।★ लखनऊ जोन के नए एडीजी (ADG)1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा बनाए गए।★ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मेरठ दौरे पर हंगामा HC बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। सर्किट हाउस के बाहर अधिवक्ताओं ने डाला डेरा कई सालों से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकील केशव मौर्य से मुलाकात को लेकर अधिवक्ताओं में उम्मीद।★ इटावा में कानूनगो रामगोपाल 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये है। रामगोपाल ने एक किसान से उसके खेत की पैमाइश के बदले 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 30 हजार में डील सेट की और रिश्वत डिलीवरी के वक्त एंटी विजिलेंस की टीम भी ले आया।★ दिल्ली: ₹54,000 करोड़ से लगेंगे 6 नए यूरिया प्लांट उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने NIPU-2026 को अहम फैसला बताया। छह नए प्लांट बनने से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 3 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ टन सालाना होगी। इससे देश में 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। हर प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12.7 लाख टन होगी और इनमें आधुनिक, ऊर्जा-कुशल तकनीक इस्तेमाल होगी।★ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्वाचन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष अभियान चलाकर बूथवार मतदाता पंजीकरण एवं बीएलओ के कार्यों की निगरानी के निर्देश। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता पंजीकरण कराने पर दिया जोर।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।

नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट, उसे सिर्फ नोट गिनना आता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Syed Fiza Khatoon·27 Nov 2026 12:57 PM (IST)
0
नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट, उसे सिर्फ नोट गिनना आता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल की भर्तियों से दोगुने से अधिक नियुक्तियां हमारी सरकार ने दीं: मुख्यमंत्री

पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, अगले सप्ताह 50 हजार और नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी

विज्ञापन निकलते ही वसूली पर निकलती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी, परीक्षा कोई देता था और नौकरी मुन्ना भाई ले जाता था: मुख्यमंत्री

गोमती रिवरफ्रंट और जेपीएनआईसी में जनता का पैसा लूटकर विदेश में संपत्ति बना रहे थे पिछली सरकार के लोग: मुख्यमंत्री

अंधविश्वास में नोएडा जाने से डरते थे पूर्व मुख्यमंत्री, हमने यूपी की अर्थव्यवस्था तीन गुना कर 36 लाख करोड़ पहुंचाई: मुख्यमंत्री

लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस, यूपी में तैयार हो रही एके-203 राइफल, रात दो बजे भी निडर होकर घर लौट रहीं बेटियां: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है, उसकी गति सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा, क्योंकि उसे नोट गिनने के अलावा कुछ और गिनना आता ही नहीं है। अब तक प्रदेश के 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। यह संख्या सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल की कुल भर्तियों से दोगुने से भी अधिक है। अगले सप्ताह आठ हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और शिक्षा आयोग के दो हजार चयनित अभ्यर्थियों सहित करीब 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1,594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इनमें 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल हैं।

पहले विज्ञापन निकलते ही वसूली पर निकलती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी। नौकरी का विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र कोई मुन्ना भाई लेकर चला जाता था। वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल, इंटर और स्नातक में थर्ड डिवीजन पाने वाले अभ्यर्थी को लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एसडीएम का टॉपर बना दिया गया। आज बिना सिफारिश और लेन-देन के मेरिट के आधार पर युवाओं को नियुक्ति मिल रही है। लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी के थारू जनजाति के युवा से लेकर रायबरेली, जौनपुर, शाहजहांपुर, गोरखपुर और लखनऊ के सामान्य परिवारों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। मेरिट का अपमान महापाप है और नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम का सम्मान है।

रिवरफ्रंट और जेपीएनआईसी में घोटाले का , एनपीएस पर भी सपा को घेरा

नवनियुक्त लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को वित्तीय शुचिता की सीख देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी या सरकार के दबाव में गलत फाइल पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 167 करोड़ रुपये के बजट वाले गोमती रिवरफ्रंट पर 1,400 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, फिर भी परियोजना अधूरी रही। मौखिक आदेशों के कारण निचले स्तर के कर्मचारी जेल गए, जबकि जनता का पैसा लूटकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति बनाने वाले लोग ऐश कर रहे हैं। जेपीएनआईसी के 200 करोड़ रुपये के डीपीआर के मुकाबले 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी काम अधूरा है।

मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन को लेकर सपा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में सपा सरकार ने ही नई पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन 2017 तक कर्मचारियों के खाते नहीं खोले गए और न ही सरकारी अंशदान जमा किया गया। वर्तमान सरकार ने कमेटी गठित कर खाते खुलवाए, सरकारी अंशदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया और बजट से 10 हजार करोड़ रुपये देकर 14 लाख कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया।

तीन गुना हुई अर्थव्यवस्था, कट्टा-बम की जगह बन रहीं राइफल और मिसाइल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अंधविश्वास के कारण नोएडा जाने से डरते थे, जबकि हमारी सरकार ने वहां चार लाख घर खरीदारों को उनके फ्लैट दिलाए। साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है। प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई और वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश बॉटम-5 से निकलकर देश की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। अगले चार वर्षों में इसे देश की नंबर-एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि देश के 55 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। एकेटीयू सहित तकनीकी संस्थानों में एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। लखनऊ के एचसीएल कैंपस में कर्मचारियों की संख्या 100 से बढ़कर 18 हजार हो गई है, जिनमें 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। आज बेटियां रात दो बजे भी निडर होकर अपने घर लौट रही हैं। पहले प्रदेश में कट्टा-बम बनते थे, अब यहां दुनिया की श्रेष्ठ कलाश्निकोव एके-203 राइफल और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि दुस्साहस करने वाले को अगले दिन लंगड़ाते हुए या जहन्नुम का रास्ता तय करते हुए देखा जा सकता है।

वित्तीय अनुशासन सरकार की प्राथमिकता: सुरेश खन्ना

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वित्तीय अनुशासन है। नवनियुक्त लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार ईमानदारी और निष्ठा से बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें तथा ई-कोष और ऑनलाइन ऑडिट की कार्यप्रणाली में दक्षता हासिल करें। उन्होंने बताया कि तैनाती मेरिट और अभ्यर्थियों के दिए गए विकल्पों के आधार पर पारदर्शी ढंग से होगी। अब तक नौ लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हो चुकी हैं और चुनाव से पहले एक लाख और नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है।

20 अभ्यर्थियों को मंच पर मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने मंच पर 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें सहायक लेखाकार पद पर कृष्णकांत व्यास (झांसी), अभय प्रताप सिंह (मैनपुरी), दीपमाला (संतकबीर नगर), सोनम सैनी (मुरादाबाद), शशांक त्रिपाठी (अंबेडकर नगर), कृष्ण रमण (गोरखपुर), मोहित चौहान (मुरादाबाद), उत्तम कुमार सिंह (चंदौली), ममता यादव (रायबरेली), अभिषेक कुमार यादव (जौनपुर), रीतिका सोनकर (कानपुर नगर), उत्सव सक्सेना (शाहजहांपुर), राजदीप (सहारनपुर), अभिषेक कुमार (प्रयागराज) और संस्कृति मेहरोत्रा (लखनऊ) शामिल रहे। लेखा परीक्षक पद पर गौरव पांडेय (अयोध्या), डिम्पल यादव (बलिया), रोहन सोनकर और सान्निध्य सिंह (आजमगढ़) तथा कपिल कुमार (लखीमपुर खीरी) को नियुक्ति पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, सचिव मिनिस्ती एस. और सचिव संदीप कौर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Nov 2026

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

26 Nov 2026

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

27 Nov 2026

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

27 Nov 2026

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

27 Nov 2026

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

26 Nov 2026

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

28 Nov 2026

परिसीमन बिल पर कांग्रेस की आपत्ति, खड़गे बोले- SC-ST के हितों का ध्यान नहीं

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग