बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लखनऊ। बीबीडी शैक्षणिक परिसर में चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। शाम को प्रसिद्ध साधो बैंड की भजन-क्लबिंग प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर पंडाल में मौजूद दर्शक देर तक झूमते नजर आए।
गणेश प्रतिमा स्थापना और पूजन का आयोजन बनारस के प्रख्यात पंडित राजीव नयन उपाध्याय ने विधि-विधान से कराया। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में साधो बैंड के गुरु धनंजय शाही के सानिध्य में टीम ने भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति दी। युवाओं के बीच लोकप्रिय भजन-क्लबिंग शैली में प्रस्तुत भजनों ने कार्यक्रम में अलग रंग भर दिया।

साधो बैंड की टीम ने ‘नगरी अयोध्या सी’, ‘राम आएंगे’, ‘मीठे रस से भरे’ और ‘बगड़ बम’ सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों का सिलसिला आगे बढ़ा, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु और छात्र-छात्राएं भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे।
कार्यक्रम का खास आकर्षण साधो बैंड का ओरिजिनल गीत ‘सुमिरन राधे’.. रहा। इसकी प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों का मंच पर स्वागत भी दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अवध प्रांत के प्रचारक कौशल जी रहे। बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन एवं बीबीडीयू की चांसलर अलका दास गुप्ता और प्रो-चांसलर विराज सागर दास ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत और सम्मान किया। सायंकालीन महाआरती में मुख्य अतिथि सहित कौशल जी के साथ बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता, प्रेसिडेंट विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट देवांशी दास और सोनाक्षी दास ने हिस्सा लिया। सभी ने भगवान श्री गणेश की आरती कर महोत्सव की सफलता और सभी के मंगल की कामना की।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).