Wed, Nov 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·25 Sept 2026 10:56 PM (IST)
0
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

लखनऊ/बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

अखिलेश यादव ने अपने शोक संदेश में लिखा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

https://x.com/myogiadityanath/status/2103533733643157916?s=46

राम गोविंद चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने अंत में ‘ॐ शांति’ कहा।

बलिया से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

राम गोविंद चौधरी का राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश की समाजवादी राजनीति के लंबे दौर से जुड़ा रहा। बलिया से आने वाले चौधरी ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। समाजवादी विचारधारा और जन आंदोलनों से जुड़े रहने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

जेपी आंदोलन से भी रहा जुड़ाव

राम गोविंद चौधरी के राजनीतिक जीवन में जयप्रकाश नारायण का आंदोलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। आपातकाल के दौर में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। संघर्ष के इस दौर ने उनकी राजनीति को नई दिशा दी और आगे चलकर वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी धारा के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए।

विधानसभा में लंबी पारी

राम गोविंद चौधरी का उत्तर प्रदेश विधानसभा से लंबे समय तक जुड़ाव रहा। उन्होंने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट से भी उनका लंबा राजनीतिक जुड़ाव रहा।

विभिन्न सरकारों में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली

राम गोविंद चौधरी ने प्रदेश की विभिन्न समाजवादी सरकारों में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारियां संभालीं। उनके पास उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण और पंचायती राज जैसे विभागों की जिम्मेदारी रही।

2017 में बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने राम गोविंद चौधरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने वर्ष 2017 से 2022 तक सदन में विपक्ष का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में सरकार की नीतियों और फैसलों पर विपक्ष की ओर से अपनी बात रखी।

समाजवादी राजनीति में वरिष्ठ नेताओं में थी गिनती

लंबे राजनीतिक अनुभव, आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी और विधानसभा में लंबी पारी के कारण राम गोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते रहे। उनका राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश की समाजवादी राजनीति के कई महत्वपूर्ण दौर का साक्षी रहा।

बलिया की राजनीति में रहा प्रभाव

राम गोविंद चौधरी का बलिया और खास तौर पर बांसडीह क्षेत्र की राजनीति से गहरा संबंध रहा। लंबे समय तक विधायक रहने के कारण क्षेत्रीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मंत्री के रूप में उनकी सक्रियता ने उन्हें प्रदेश स्तर पर भी पहचान दिलाई।

राजनीतिक जीवन में संघर्ष रहा प्रमुख पक्ष

राम गोविंद चौधरी के सार्वजनिक जीवन को छात्र राजनीति, जेपी आंदोलन, जेल यात्रा, विधानसभा की लंबी पारी, मंत्री पद और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी जैसे प्रमुख पड़ावों के जरिए देखा जाता है। समाजवादी राजनीति की पुरानी पीढ़ी के नेताओं में शामिल चौधरी ने दशकों तक सक्रिय राजनीति में अपनी उपस्थिति बनाए रखी।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं की ओर से दिवंगत नेता के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Nov 2026

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

10 Nov 2026

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

09 Nov 2026

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

09 Nov 2026

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

11 Nov 2026

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

09 Nov 2026

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

09 Nov 2026

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

09 Nov 2026

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज