Tue, Sep 29
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।

गोरखपुर में 130 करोड़ की 170 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, CM योगी बोले- विकास का लक्ष्य आम नागरिक की जिंदगी आसान बनाना

By News Desk·29 Aug 2026 09:45 PM (IST)
0
गोरखपुर में 130 करोड़ की 170 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, CM योगी बोले- विकास का लक्ष्य आम नागरिक की जिंदगी आसान बनाना

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर महानगर को विकास की नई सौगात देते हुए नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राप्तीनगर क्षेत्र में नवनिर्मित कल्याण मण्डपम का भी लोकार्पण किया और कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। राप्तीनगर का कल्याण मण्डपम इसी विकास प्रक्रिया में ‘ईज ऑफ लिविंग’ का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सामान्य और गरीब परिवारों के लिए महंगे होटलों में पारिवारिक आयोजन करना मुश्किल होता है। ऐसे में कल्याण मण्डपम उन्हें सुविधाजनक और किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगा।

300 से 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था

राप्तीनगर में बना यह कल्याण मण्डपम गोरखपुर महानगर का छठवां कल्याण मण्डपम है। इसमें करीब 300 से 500 लोगों की क्षमता वाला बड़ा सभागार, एक छोटा सभागार, छह अटैच कमरे और विशाल लॉन की व्यवस्था है। नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार यहां विवाह, मुंडन, बैठक, सम्मेलन सहित सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस स्थान पर यह मण्डपम बनाया गया है, वहां करीब एक दशक पहले डेढ़ से दो मीटर तक गहराई थी। मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया गया और अब यहां आधुनिक कल्याण मण्डपम तथा विशाल लॉन तैयार हो चुका है। इसके निर्माण में करीब 2.5 करोड़ रुपये विधायक निधि और लगभग 70 लाख रुपये गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से लगाए गए हैं। महानगर में तीन अन्य कल्याण मण्डपम निर्माणाधीन हैं।

इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले इस बीमारी को लेकर गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में भय का माहौल रहता था। सरकार ने स्वच्छता, उपचार, रोकथाम, टीकाकरण और जनजागरूकता जैसे स्तरों पर काम किया, जिसके परिणामस्वरूप इंसेफेलाइटिस से होने वाली बच्चों की मौतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

मुख्यमंत्री ने सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों, बेटियों और माताओं को राज्य सड़क परिवहन निगम तथा नगर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई।

उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं में से 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने की योजना है। इसका उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है।

हर जिले में रोजगार और कौशल विकास क्षेत्र

युवाओं के लिए सरकार की योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो महीनों के भीतर प्रत्येक जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रोजगार एवं कौशल विकास क्षेत्र स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इन केंद्रों पर युवाओं को उनकी योग्यता और जरूरत के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विदेश में रोजगार की इच्छा रखने वाले युवाओं को भी संबंधित देशों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा चुकी है और अगले एक वर्ष में एक लाख अन्य युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बदला गोरखपुर का स्वरूप

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि शहर में चार और छह लेन की सड़कों का नेटवर्क विकसित हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर में फ्लाईओवर, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न संपर्क मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। रामगढ़ताल के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब पर्यटन और फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट सड़कों का निर्माण, सीसीटीवी कैमरों और एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के जरिए निगरानी तथा जलभराव से निपटने के लिए परियोजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज का उन्नयन हुआ है और वहां सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा रीजनल वायरोलॉजी सेंटर और एम्स गोरखपुर में चिकित्सा सेवाएं संचालित हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से गंभीर उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों में जाने की जरूरत कम हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल बड़ी परियोजनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी कहा कि बेटी, व्यापारी और आम नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

28 Sept 2026

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”