अयोध्या मकान हादसे पर डिप्टी सीएम के निर्देश पर परिवार को मिली आर्थिक मदद, अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
लखनऊ। अयोध्या जिले के हरिंगटनगंज विकासखंड स्थित ग्राम निधियावा में बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से 20 वर्षीय युवती बंदना की दबकर हुई असामयिक मृत्यु की खबर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए तुरंत संज्ञान लिया है।
उपमुख्यमंत्री के दूरभाष पर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) आरएन भारती को तुरंत मौके पर भेजा। बीडीओ ने पीड़ित परिवार से मिलकर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।
मृतका की माता कमलेश देवी (पति स्व. राम नरेश पाल) के परिवार पर आई इस दुखद आपदा को देखते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तुरंत पक्का मकान स्वीकृत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही परिवार को विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि और अन्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाए। डिप्टी सीएम ने ने कहा कि आपदा प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों की सहायता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोहराया कि राज्य की डबल इंजन सरकार हर गरीब, पीड़ित और वंचित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती, राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं यूपी की सभी 251 मंडियां

विश्व रेबीज दिवस पर बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण के प्रति किया सचेत

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आत्मनिर्भर गांवों से बनेगा विकसित यूपी
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).