Mon, Sep 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ IND vs WI: विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले वो दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।★ IND vs WI: विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले वो दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

By News Desk·10 Sept 2026 09:10 PM (IST)
0
116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

आरटीआई में सामने आए दस्तावेजों का हवाला देकर परिवहन विभाग पर नियमों की अनदेखी का आरोप, एआरटीओ के आश्वासन पर वापस लिया आत्मदाह का फैसला

गोरखपुर। वाहनों के अधिकृत ग्रास व्हीकल वेट (GVW) में अनियमितता के विरोध में एक ट्रांसपोर्टर गुरुवार को गीडा स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गीडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्टर को आत्मदाह से रोका। बाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने संबंधित ट्रकों के ग्रास व्हीकल वेट को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने आत्मदाह का फैसला वापस ले लिया।

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी ट्रांसपोर्टर मृत्युंजय ठाकुर का आरोप है कि परिवहन विभाग ने नियमों के विपरीत कुछ ट्रांसपोर्टरों के 116 ट्रकों का ग्रास व्हीकल वेट मनमाने तरीके से बढ़ा दिया। उनका दावा है कि कुछ वाहनों का वजन बढ़ाया गया, जबकि कुछ अन्य वाहनों का निर्धारित वजन कम कर दिया गया।

मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की जा चुकी है। विभाग को पत्र भी दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर उन्होंने आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने का निर्णय लिया।

आरटीआई में सामने आए वजन बढ़ाने के रिकॉर्ड

मामले में आरटीआई से प्राप्त सूचनाओं का हवाला दिया जा रहा है। उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, 30 अगस्त 2023 को ट्रक संख्या यूपी 53 एफटी 2349 का ग्रास व्हीकल वेट 49,000 किलोग्राम से बढ़ाकर 51,000 किलोग्राम किए जाने की जानकारी सामने आई। इसी तरह एक सितंबर 2023 को ट्रक संख्या यूपी 53 एफटी 2358 के वजन में भी बदलाव किए जाने का उल्लेख है।

आरटीआई में सामने आए अन्य रिकॉर्ड के मुताबिक, देवरिया के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी स्तर से भी कुछ ट्रकों के पंजीकरण के समय दर्ज कुल वजन में बदलाव किया गया। उदाहरण के तौर पर यूपी 52 बीटी 2329 और यूपी 52 बीटी 2330 का ग्रास व्हीकल वेट 47,500 किलोग्राम से बढ़ाकर 53,500 किलोग्राम किए जाने का उल्लेख है।

इसी तरह यूपी 53 केटी 9546 का पंजीकरण के समय दर्ज 49,000 किलोग्राम ग्रास व्हीकल वेट बढ़ाकर 51,000 किलोग्राम किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा यूपी 53 केटी 9547, 9548 और 9549 के वजन में भी बदलाव किए जाने का दावा किया गया है।

दो साल से 116 ट्रकों के वजन पर उठ रहे सवाल

ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि 16 चक्का ट्रकों की दो श्रेणियां हैं। इनमें एक श्रेणी का ग्रास व्हीकल वेट 47.50 टन और दूसरी का 49 टन बताया गया है। आरोप है कि परिवहन विभाग ने 49 टन क्षमता वाले 116 ट्रकों का ग्रास व्हीकल वेट बढ़ाकर 51 टन कर दिया।

यदि यह आरोप और दस्तावेजों में दर्ज बदलाव सही पाए जाते हैं तो सवाल उठता है कि इन वाहनों को अतिरिक्त दो टन भार लेकर चलने की अनुमति किस आधार पर मिली और किस अधिकारी के आदेश से वजन में बदलाव किया गया? यह भी जांच का विषय है कि निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले इन वाहनों के खिलाफ पिछले दो वर्षों में क्या कार्रवाई हुई।

ट्रांसपोर्टर का कहना है कि वजन बढ़ने के बाद संबंधित ट्रक प्रत्येक फेरे में अतिरिक्त माल ढो रहे हैं। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था और प्रतिस्पर्धा पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि सड़क पर ओवरलोडिंग के कारण सड़क क्षति और दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

पहले भी जांच के घेरे में आया था मामला

ग्रास व्हीकल वेट में बदलाव का मामला पहले भी सामने आ चुका है। विजुअल लाइव ने छह जनवरी 2026 को ''गोरखपुर RTO में GVW बढ़ाने का खेल! फर्जी वजन से मोटी कमाई-RTI में हुआ खुलासा’ शीर्षक से इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मामला सामने आने पर उप परिवहन आयुक्त, वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से जांच कराए जाने की बात भी सामने आई थी।

आरआई सीमा गौतम पहले ही हो चुकी हैं निलंबित

ग्रास व्हीकल वेट GVW अनधिकृत बढ़ोतरी का मामला विजुअल लाइव द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने के बाद परिवहन आयुक्त ने गोरखपुर में तैनात तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक (आरआई) सीमा गौतम को निलंबित कर दिया था। निलंबन के दौरान आरआई सीमा गौतम बस्ती में तैनात थी। विभागीय अधिकारियों ने सीमा गौतम का पहले गोरखपुर से बस्ती ट्रांसफर किया और जांच रिपोर्ट आने पर बाद में उसे निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई 172 माल वाहनों के सकल भार यान में अनपेक्षित और अनधिकृत वृद्धि’’ के मामले में की गई थी। मामले की जांच के लिए ’’10 सितंबर 2025 को वाराणसी के उप परिवहन आयुक्त (क्षेत्र) की अध्यक्षता में समिति गठित’’ की गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट में एक वाहन के CVW में ’’42,000 किलोग्राम से बढ़ाकर 43,500 किलोग्राम’’ किए जाने का उल्लेख किया गया था।

अब जांच का दायरा सिर्फ वजन सुधारने तक सीमित नहीं

एआरटीओ की ओर से एक सप्ताह में ग्रास व्हीकल वेट दुरुस्त कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद तत्काल संकट टल गया है, लेकिन मामला केवल वजन सुधारने तक सीमित नहीं है। विभागीय स्तर पर यह भी स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि जिन वाहनों का वजन बदला गया, वह बदलाव किस अधिकारी ने, किस नियम और किस आधार पर किया।

साथ ही यह भी जांच का विषय है कि वजन में बदलाव के बाद इन वाहनों ने कितने समय तक अतिरिक्त भार के साथ संचालन किया और इस दौरान ओवरलोडिंग के नाम पर क्या कार्रवाई हुई। यदि नियमों के विपरीत वजन बढ़ाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित वाहन संचालकों की जवाबदेही तय करना भी जरूरी होगा। मामले में अब विभागीय अधिकारियों की अगली कार्रवाई पर नजर है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

24 Sept 2026

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट