Wed, Oct 21
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला। उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान। उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। कांग्रेस ने सदन में उठाया था मुद्दा- यशपाल। सरकार पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप। सिटिंग जज की निगरानी में ब्ठप् जांच की मांग। आरोपियों को बचाने का सरकार पर आरोप। रेखा आर्य से जुड़े आरोपों को बताया चिंताजनक। महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही-यशपाल।★ यूपी: लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के सदस्य को पकड़ा, तीन पिस्टल बरामद।लखनऊ में एसटीएफ ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह के कथित सदस्य दुर्गेश पांडेय उर्फ विशु को गिरफ्तार किया है। विभूतिखंड में वेव मॉल के पास हुई कार्रवाई में तीन अवैध पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के मुताबिक, गिरोह मध्य प्रदेश और बिहार से हथियार खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचता था।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।

टीएचआर इकाइयों से 4,080 महिलाओं को रोजगार, 3,104 करोड़ रुपये का उत्पादन

By Syed Fiza Khatoon·21 Oct 2026 07:20 PM (IST)
0
टीएचआर इकाइयों से 4,080 महिलाओं को रोजगार, 3,104 करोड़ रुपये का उत्पादन

43 जिलों में 204 इकाइयों के जरिए 50 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच रहा अनुपूरक पोषण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित टेक होम राशन (टीएचआर) उत्पादन इकाइयां महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को नई गति दे रही हैं। प्रदेश के 43 जिलों में संचालित 204 टीएचआर इकाइयों से अब तक 4,080 महिलाओं को रोजगार मिला है। इन इकाइयों ने लगभग 4.37 लाख मीट्रिक टन टीएचआर का उत्पादन किया है, जिसका कुल मूल्य 3,104.23 करोड़ रुपये है। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों ने इस गतिविधि से 68.8 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों को स्थायी आजीविका के अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। टीएचआर उत्पादन इकाइयां इसी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके जरिए महिला समूह पोषण सेवाओं की आपूर्ति में योगदान देने के साथ-साथ रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहे हैं।

50 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच रहा पोषण

प्रदेश के 43 जनपदों के 328 विकास खंडों में संचालित 204 टीएचआर इकाइयों के माध्यम से लगभग 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रतिमाह 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अनुपूरक पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सीधे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ रही है।

महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता

टीएचआर उत्पादन गतिविधियों से 4,080 महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है और उनकी कुल आय 68.8 करोड़ रुपये से अधिक रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ी है और उन्हें परिवार की आय में सहयोग करने के साथ कौशल विकास तथा उद्यमिता के अवसर भी मिले हैं।

सरकार के अनुसार, टीएचआर उत्पादन इकाइयां महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण आजीविका संवर्धन और पोषण सेवाओं को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर महिलाओं को आय अर्जित करने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सरकार का लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों की क्षमता का और अधिक उपयोग करते हुए ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाना है। टीएचआर इकाइयों की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि सरकारी योजनाओं को स्थानीय जरूरतों और महिला समूहों की भागीदारी से जोड़ने पर रोजगार, आय और जनकल्याण—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

19 Oct 2026

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

20 Oct 2026

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

19 Oct 2026

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ