बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

6 अक्टूबर को हनुमत ध्वज स्थापन एवं भूमि पूजन
दर्शकों की सुविधा के लिए दर्शक दीर्घा, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था में जुटे पदाधिकारी
बलिया। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से आरम्भ होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रामलीला स्थल जनता इंटर कॉलेज के मैदान में जमा बरसात के पानी को बाहर निकालने के लिए दिनरात जुटे हुए हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक छः अक्टूबर मंगलवार को रामलीला के निमित हनुमत ध्वज स्थापन एवं भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न होगा। उसके बाद मंच निर्माण का कार्य आरम्भ हो जाएगा।

11 अक्टूबर को दिन में भव्य श्रीराम परिवार, हनुमान, शिव पार्वती सहित अनेक देवी देवताओं से की झांकियों से सुसज्जित शोभा निकाली जाएगी। इसी दिन सायंकाल 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। बताया कि रामलीला का विश्राम 22 अक्टूबर को भरत मिलाप, राजगद्दी के साथ होगा।

गौरतलब है कि नगरा में आयोजित रामलीला को देखने के लिए आसपास के दो दर्जन से अधिक गावो के पुरुष महिलाओ की भीड़ जुटती है।दर्शकों की भीड़ को देखते सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा जनमानस के लिए दर्शक दीर्घा, वीआईपी दीर्घा, पेयजल, प्रकाश तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाता है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवको को जिम्मेदारियां सौपी जाती है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामलीला केवल दर्शकों के मनोरंजन का साधन मात्र नही है बल्कि बल्कि नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्श त्याग, सत्य, धर्म और कर्तव्य के संदेश से परिचित कराने का सांस्कृतिक परम्परा भी है। यही कारण है कि हर साल दर्शकों का उत्साह रामलीला के प्रति बढ़ता जा रहा है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नरहेजी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान, लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प

बलिया पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा और सेवा भावना की शपथ

पाइपलाइन बिछाने को खोदी गईं सड़कें अब होंगी बहाल
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).