बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

बलिया। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर डिहवां चट्टी के समीप सोमवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार डिहवां निवासी धनंजय सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार बीजू खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि नगरा की तरफ से एक पिकअप सिकंदरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान डिहवां चट्टी के समीप सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार धनंजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीजू खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल बीजू खरवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
धनंजय सिंह की मौत की खबर मिलते ही डिहवां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद, 21.40 लाख रुपये के फोन पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए

भरण-पोषण मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुए पवन सिंह

बिजली संकट और सरयू कटान पर विधायक रिजवी ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को भेजे पत्र

1871 की पर्ची ने कनाडा से बलिया तक खींची रिश्तों की डोर, 155 साल बाद पूर्वजों की जन्मभूमि पहुंचा दंपती
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).