जौनपुर में अफसरों की लगेगी क्लास! ए.के. शर्मा ने बिजली-पानी से लेकर सड़कों तक पर मांगा हिसाब

जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार पर प्रभारी मंत्री नाराज, जर्जर बिजली के तार बदलने और सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम; बोले- कोई पात्र सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं में लापरवाही और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर आम जनता को दिखाई देना चाहिए।
बिजली व्यवस्था पर सख्त, जर्जर तार और खंभे बदलने के निर्देश
विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ए.के. शर्मा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जर्जर तारों और पुराने बिजली के खंभों को जल्द बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और खराब ट्रांसफार्मरों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसानों की सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जल जीवन मिशन की रफ्तार पर मंत्री ने जताई नाराजगी
ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और पेयजल परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। जल निगम के कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों को भी जल्द ठीक कराने को कहा।

सफाई और गड्ढामुक्त सड़कों पर भी सख्ती
नगर विकास विभाग को सार्वजनिक शौचालयों, बस स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों को भी साफ और उपयोग योग्य रखने को कहा। वहीं सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और गड्ढामुक्ति के कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी फोकस
कृषि विभाग की समीक्षा में बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने को कहा। धान खरीद केंद्रों पर पर्याप्त बोरे और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की हिदायत दी गई।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डेंगू के मरीजों की जानकारी ली गई। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और संस्थागत प्रसव को भी प्राथमिकता देने को कहा।
योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने की हिदायत
प्रभारी मंत्री ने समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया।
बैठक में विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रजापति, जिलाधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!

अखिलेश ने सजाया 2027 का सपना, राजभर ने खोल दी सपा के पुराने शासन की फाइल!

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

परिसीमन बिल पर कांग्रेस की आपत्ति, खड़गे बोले- SC-ST के हितों का ध्यान नहीं



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).