Mon, Sep 7
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई।

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

By News Desk·07 Sept 2026365
0
पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

लखनऊ। जनता दल (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक है। मीडिया नेताओं, अधिकारियों और समाज को सही राह दिखाने के साथ सीख और चेतावनी भी देता है। आवश्यकता पड़ने पर वह व्यवस्था की आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटता।

वह रविवार को विधायक निवास-2, दारुलशफा स्थित कॉमन हॉल में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की ओर से आयोजित स्वर्गीय राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

ओंकार सिंह ने कहा कि देश में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के आंदोलनों में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐतिहासिक राजनीतिक क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भी दो समाचार पत्रों का प्रकाशन किया था। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सही दिशा दिखाना भी है।

पत्रकार पेंशन को अधिकार के रूप में लागू करने की मांग

समारोह के मुख्य वक्ता एपीएन न्यूज चैनल के प्रधान संपादक डॉ. प्रसून शुक्ल ने पत्रकार पेंशन की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को इसे पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पेंशन देना कोई दान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि पत्रकार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को पत्रकारों की लंबित मांगों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों को अपने दायित्व का बोध रखते हुए तथ्यों और सत्य को सामने लाने का प्रयास करना चाहिए।

एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार को भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए।

एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. फलकुमार पंवार ने कहा कि सरकार पत्रकारों की मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी स्थिति में पत्रकार संगठनों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

राधेश्याम लाल कर्ण के पर्यावरण योगदान को किया याद

उपज के महामंत्री आनंद कर्ण ने अपने पिता एवं उपज के संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय राधेश्याम लाल कर्ण के जीवन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण और योगदान की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपज की चार जिला इकाइयों को स्वर्गीय राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान प्रदान किया गया। वाराणसी, भदोही, रायबरेली और अंबेडकर नगर की जिला इकाइयों के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने किया।

कार्यकारिणी बैठक में पांच प्रस्ताव पारित

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उपज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर पांच प्रस्ताव पारित किए गए।

इनमें पत्रकार पेंशन लागू करने, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था करने, राज्य संपत्ति विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों के लिए समान दर निर्धारित करने तथा सभी जिलों में स्थायी समिति के गठन की मांग शामिल है। बैठक में पत्रकारों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से प्रभावी और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

06 Sept 20263585

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

06 Sept 20261885

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

06 Sept 20261680

मेयर की कुर्सी से राजभवन तक: दिनेश शर्मा के सियासी सफर ने तय किया लखनऊ से अंडमान तक का लंबा रास्ता

06 Sept 20261585

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

04 Sept 20263710

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, दोनों नदियां खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे

04 Sept 20263265

नेपाल त्रासदी में चमत्कार! नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, संजय साह और कबीर महार्जन का रेस्क्यू

04 Sept 20263090

अयोध्या में दीपोत्सव और कार्तिक मेले की तैयारियां तेज, 8 सितंबर को सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा

03 Sept 20265085

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली