कुशीनगर में पंकज चौधरी के काफिले में टकराईं तीन गाड़ियां, पुलिस एस्कॉर्ट समेत सभी वाहन क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे लोग

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशीनगर दौरे के दौरान शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उनके काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी समेत तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, पंकज चौधरी का काफिला कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था। रास्ते में मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ गया। इसी दौरान पीछे चल रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।
हादसे में गोरखपुर किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और सुरक्षा में चल रही टाटा सूमो को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
हादसे के बाद सड़क किनारे कराए गए क्षतिग्रस्त वाहन
घटना के बाद काफिले में शामिल लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद काफिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इस हादसे में ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मियों के सुरक्षित बचने की जानकारी सामने आई है।
तीन गाड़ियों की टक्कर से उठा सवाल
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक साथ तीन वाहनों के टकराने की घटना ने कुछ देर के लिए हलचल पैदा कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा काफिले के पीछे चल रही गाड़ियों के बीच हुआ। फिलहाल घटना को लेकर किसी साजिश या अन्य वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).