यूपी में रेस्टोरेंट और होटलों पर FSDA की कार्रवाई, 73 के लाइसेंस निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर 73 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि 152 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
253 प्रतिष्ठानों की हुई जांच
एफएसडीए की टीमों ने 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और बरेली समेत कई जिलों में 253 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दायरे में फास्ट फूड चेन, रेस्टोरेंट, होटल और बेकरी सहित विभिन्न प्रकार के खाद्य कारोबार शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, रसोई की साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
कहीं गंदगी तो कहीं चूहे-कॉकरोच के निशान
जांच में कई प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ जगह खराब खाद्य सामग्री रखी मिली, जबकि कई स्थानों पर रसोई और भंडारण क्षेत्रों में गंदगी पाई गई। कुछ प्रतिष्ठानों में चूहों और कॉकरोच जैसे कीटों की मौजूदगी के प्रमाण भी मिले। कीट नियंत्रण और नालियों की सफाई के इंतजाम भी कई जगह संतोषजनक नहीं पाए गए।
इसके अलावा, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और संभालने में लापरवाही तथा जरूरी खाद्य सुरक्षा दस्तावेजों की कमी भी सामने आई। इन खामियों के आधार पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की।
हुक्का बार के नाम पर फूड लाइसेंस नहीं
एफएसडीए ने स्पष्ट किया है कि हुक्का या हुक्का बार खाद्य कारोबार की श्रेणी में नहीं आता। इसलिए खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण में हुक्का बार जैसे शब्द दर्ज नहीं होने चाहिए। जिन कारोबारियों के लाइसेंस में ऐसे शब्द दर्ज हैं, उन्हें आवश्यक संशोधन कराकर इन्हें हटाना होगा।
ऑनलाइन ऑर्डर में फ्रोजन और आधे पके भोजन की जानकारी जरूरी
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भोजन बेचने वाले कारोबारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। फ्रोजन, पहले से पकाए गए या आंशिक रूप से पके खाद्य पदार्थों को तैयार भोजन के रूप में बेचते समय उनकी वास्तविक स्थिति की स्पष्ट जानकारी ग्राहकों को देनी होगी।
विभाग का जोर इस बात पर है कि ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को पता हो कि उन्हें मिलने वाला खाद्य पदार्थ ताजा तैयार किया गया है, पहले से पकाया गया है या फ्रोजन अवस्था में रखा गया था। लखनऊ के अलीगंज में रेबेल फूड्स (EatSure) जैसी इकाइयों में भी इस तरह की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
सुधार के बाद 56 प्रतिष्ठानों को दोबारा संचालन की अनुमति
कार्रवाई के साथ विभाग ने सुधार करने वाले प्रतिष्ठानों को राहत भी दी है। बीकानेरवाला, चंपारण मीट, क्लब जलवा, रेबेल फूड्स, टुडे कबाबी, न्यू कृष्णा भोजनालय, रमाडा होटल और ला पिनोज पिज्जा समेत 56 प्रतिष्ठानों ने रसोई की सफाई, भंडारण और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़ी कमियों को दूर कर विभाग को प्रमाण उपलब्ध कराए।
दोबारा जांच में स्थिति संतोषजनक पाए जाने के बाद इन प्रतिष्ठानों को फिर से संचालन की अनुमति दे दी गई। उनसे भविष्य में खाद्य सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करने संबंधी अंडरटेकिंग भी ली गई है।
एफएसडीए की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों को सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने और कमियों को समय रहते दूर करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का फैसला, बनारस-दिल्ली एक्सप्रेस और लखनऊ तेजस समेत 7 ट्रेनें निरस्त

यूपी कैबिनेट में उज्ज्वला लाभार्थियों और आयुष इंटर्न को लेकर अहम फैसलों की तैयारी

लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का हब, योगी ने HCL टेक सिटी फेज-2 की रखी आधारशिला

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश में नंबर वन, ए.के. शर्मा बोले- अब रुकना नहीं, और तेजी से बढ़ना है
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).