गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, कहा- विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत

वाराणसी। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को किया याद
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और स्वच्छता को लेकर उनकी सोच जनभागीदारी के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश देकर देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित किया। शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी सार्वजनिक जीवन के लिए उदाहरण है।

विकसित भारत और उत्तर प्रदेश का किया उल्लेख
आयुष मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधी और शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें दैनिक जीवन और सामाजिक जिम्मेदारियों में अपनाने की जरूरत है।
स्वच्छता और जनसेवा पर जोर
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने गांधी और शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंद्रेश मिश्रा बबलू, अवध नारायण राय, सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, अरुण पांडेय, रजत केसरी समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला की पिटाई पर बवाल, बोली- 'मैं कोई दलाल नहीं, गरीबों की मदद करती हूं'; गार्ड की शिकायत पर FIR

100 साल के राम नारायण के पास खुद पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, 80 वर्ष पार कर चुके पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ के बीच आधी रात को ट्रैक पर उतरे DRM आशीष जैन, छपरा से दाउदपुर तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिखा गार्ड
टॉप रीड्स

पहले यज्ञ में राक्षस-दैत्य डालते थे हड्डियां, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट से होता है विरोध: धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).