Tue, Nov 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिखा गार्ड

By Anup Sharma·17 Nov 2026 08:01 PM (IST)
0
BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिखा गार्ड

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रॉमा सेंटर परिसर से सामने आए एक वीडियो ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 20 सेकेंड के वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक सुरक्षाकर्मी महिला को धक्का देने, उसके बाल पकड़कर घसीटने और लात-घूंसे मारने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद कुछ लोग उसे रोकने का प्रयास करते भी नजर आते हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार 16 नवंबर की देर शाम की बताई जा रही है। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में महिला जमीन पर गिरी दिखाई देती है। इसके बाद वह उठकर सुरक्षाकर्मी की ओर जाती है, तभी दोनों के बीच विवाद बढ़ता नजर आता है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी महिला के बाल पकड़कर उसे खींचता और मारपीट करता दिखाई देता है।

पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा पहुंचने पर हुआ विवाद: चीफ प्रॉक्टर

BHU के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि महिला ट्रॉमा सेंटर में पहले पांच-छह मरीजों को दिखा चुकी थी और इसके बाद दोबारा एक मरीज को दिखाने पहुंची थी। सुरक्षाकर्मी ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। चीफ प्रॉक्टर ने यह भी दावा किया कि महिला ने सुरक्षाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था।

पुलिस भी पहुंची, महिला को लंका थाने ले जाने की बात

चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, विवाद की सूचना मिलने पर नगवा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। महिला को अपने साथ ले जाया गया और बाद में लंका थाने में समझाने के बाद वापस भेज दिया गया। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि ट्रॉमा सेंटर लौटने पर महिला ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की।

डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से मांगी गई रिपोर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद BHU प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ट्रॉमा सेंटर में रोजाना वाराणसी के अलावा पूर्वांचल और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से अनुशासन और संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। विवाद की वजह जो भी रही हो, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा महिला के साथ मारपीट का दृश्य कई सवाल खड़े करता है।

अब जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, घटना के दौरान क्या-क्या हुआ और संबंधित सुरक्षाकर्मी की भूमिका पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

लेखक के बारे में

Anup Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Nov 2026

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

15 Nov 2026

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

16 Nov 2026

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

16 Nov 2026

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

15 Nov 2026

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

15 Nov 2026

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

15 Nov 2026

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत