MLC चुनाव: नामांकन स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, CCTV और सघन चेकिंग के निर्देश

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक (MLC) निर्वाचन-2026 को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरी परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात और CCTV निगरानी व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तीन स्तरों पर होगी सुरक्षा
नामांकन स्थल पर आउटर, इनर और आइसोलेशन कार्डन के रूप में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। तीनों स्तरों पर DFMD और HHMD से चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि आउटर कार्डन से प्रत्याशी के साथ अधिकतम 10 प्रस्तावक ही आगे जा सकेंगे।
वाहनों और प्रवेश पर नियंत्रण
आउटर कार्डन के आगे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी अधिकतम तीन वाहनों के साथ नामांकन स्थल तक आ सकेंगे। संवेदनशील प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
CCTV से निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई
पूरे नामांकन स्थल को CCTV कैमरों से कवर किया जाएगा। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी Do’s & Don’ts की ब्रीफिंग दी गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश नियंत्रण और चेकिंग में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल सूचना और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/अपराध विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/प्रोटोकॉल जंग बहादुर सहित संबंधित एसीपी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

समपार फाटकों और स्कूलों में चला रेलवे संरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा के टिप्स

क्रू लॉबी वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार, ट्रेन पार्टिंग की घटनाओं पर विशेष काउंसलिंग

बनारस स्टेशन पर ‘संवाद से समाधान’ के तहत कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर कार्यक्रम आयोजित

काशी क्षेत्र के 31,168 बूथों पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).