तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं डिगे अमित शुक्ला के कदम; 10 घंटे में असलहा तस्करों तक पहुंची पुलिस, मोहित अग्रवाल ने किया सम्मानित

वाराणसी। अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान तीन गोलियां लगने के बावजूद कर्तव्य से पीछे नहीं हटने वाले वाराणसी पुलिस के आरक्षी अमित कुमार शुक्ला को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सम्मानित किया। थाना लंका में तैनात अमित को उनके अदम्य साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को थाना लंका क्षेत्र में अवैध असलहों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तस्करों की घेराबंदी की। इस दौरान आरक्षी अमित कुमार शुक्ला ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अमित को तीन गोलियां लगीं और इसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल होने के बाद भी नहीं छोड़ा पुलिस टीम का साथ
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अमित कुमार शुक्ला ने हिम्मत नहीं हारी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय बनाए रखा और लगातार पुलिस टीम को अहम सूचनाएं उपलब्ध कराते रहे। उनके सहयोग और सूचनाओं के आधार पर लंका पुलिस ने घटना के महज 10 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

तस्करों के ठिकाने से मिली असलहा फैक्ट्री
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री बरामद की। पुलिस ने इस कार्रवाई में अमित शुक्ला के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा- दूसरे जवानों के लिए प्रेरणा हैं अमित
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में अमित कुमार शुक्ला को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन और सम्मान जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोरखपुर-कप्तानगंज रेलखंड पर तेज होगा ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम, बोदरवार-कप्तानगंज में दोहरीकरण की प्रगति पर पहुंचे DRM आशीष जैन

काशी के जाम पर चलेगा 25 हजार करोड़ का ‘विकास का एक्सप्रेस’, 89.2 KM के दो कॉरिडोर के लिए 32 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

काशी की गलियों से कमिश्नर की कुर्सी तक पहुंचे किरण एस, मोहित अग्रवाल की प्रयागराज में नई तैनाती; वाराणसी पुलिस को मिला नया कप्तान

नगर आयुक्त का सख्त संदेश- काम में लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय! स्वच्छता से पेयजल तक सभी विभागों को समयसीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).