68,500 शिक्षक भर्ती: 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे पिछड़े और दिव्यांग अभ्यर्थी

54 दिनों से अनवरत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थी
लखनऊ। 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति के समाधान और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर पिछड़े एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। ईको गार्डन में आंदोलन के 54वें दिन अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि 25 अक्टूबर 2026 तक भर्ती का शेड्यूल जारी नहीं किया गया, तो वे 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और एनडीए के घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के समक्ष भी अपनी समस्याएं रखी हैं।
तूफान सिंह ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 7 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 25 अक्टूबर तक भर्ती शेड्यूल अथवा आधिकारिक विभागीय प्रेस विज्ञप्ति जारी की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जो भर्ती शेड्यूल जारी होने तक जारी रहेगी।
अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग से अपील की है कि उन्हें न्याय देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा करने का अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
तूफ़ान सिंह ने कहा कि आंदोलन के 53 दिन बीत जाने के बावजूद भर्ती शेड्यूल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि भूख हड़ताल की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग की होगी।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग आरक्षण विसंगति का समाधान, आयोग के आदेश पर कार्रवाई और पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है। अब सभी की निगाहें 25 अक्टूबर तक सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मतदान से नहीं किया जाएगा वंचित: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ के सदर गोला बाजार में ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 8 स्कूटी जलकर राख; बर्तन की दुकान भी चपेट में

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

महानवमी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).