लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मतदान से नहीं किया जाएगा वंचित: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय मतदाता सूची की जांच के निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलों में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में लिपिकीय या मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दौरान मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर केवल नाम या परिजनों के नाम में हुई लिपिकीय त्रुटियों के आधार पर किसी को भी मतदान से न रोका जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर, मंडलायुक्त, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे।
बैठक में उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची में कुछ मतदाताओं के नाम अथवा उनके संबंधियों के नाम में लिपिकीय एवं मुद्रण संबंधी त्रुटियों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय प्रत्येक मतदेय स्थल की मतदाता सूची की जांच की जाए और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।
पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को दिए जाएंगे स्पष्ट निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर केवल लिपिकीय या मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण उसे मतदान से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी या मुद्रण संबंधी गलतियों के चलते किसी भी पात्र मतदाता को अपने मताधिकार के प्रयोग में परेशानी न हो।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदाताओं की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों का मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि मतदाताओं को सही जानकारी मिल सके और वे किसी भी प्रकार की भ्रांति का शिकार न हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उसे गंभीरता से लेने की बात कही।
इन निर्देशों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और मतदाता-अनुकूल बनाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी भी पात्र मतदाता का मताधिकार प्रभावित न हो।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ के सदर गोला बाजार में ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 8 स्कूटी जलकर राख; बर्तन की दुकान भी चपेट में

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

महानवमी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).