फैजुल्लागंज बाढ़ को लेकर पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने मेयर पर साधा निशाना

लखनऊ। फैजुल्लागंज में पिछले करीब 10 दिनों से बनी बाढ़ और जलभराव की स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर निगम की महापौर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में लोग लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं और कई घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया है। इसके बावजूद महापौर की मौके पर मौजूदगी नहीं दिखाई दी।
पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि फैजुल्लागंज में पिछले 10 दिनों से भयावह स्थिति बनी हुई है। लोगों की गृहस्थी पानी में डूबी है और बच्चे, बुजुर्ग तथा महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि हजारों परिवार इस संकट से प्रभावित हैं और उन्हें राहत एवं जलनिकासी के लिए प्रशासन की ओर देखना पड़ रहा है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुद्दा केवल पानी की निकासी का नहीं है, बल्कि यह भी है कि फैजुल्लागंज नगर निगम क्षेत्र में आता है और संकट की इस घड़ी में शहर की प्रथम नागरिक कहां हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित नहीं है। जब किसी इलाके की बड़ी आबादी लंबे समय तक आपदा जैसी स्थिति में फंसी हो, तो जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और प्रशासन पर राहत कार्य तेज करने का दबाव बनाने की अपेक्षा की जाती है।
चौहान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी है कि उन्हें राहत कब मिलेगी और संकट की इस घड़ी में उनके साथ कौन खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है।
कांग्रेस पार्षद ने कहा कि “सिर्फ चुनाव के समय घर-घर पहुंचना और संकट के समय जनता के घर तक न पहुंच पाना, इन दोनों तस्वीरों के बीच का फर्क ही असली सवाल है।” उन्होंने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुना है ताकि जरूरत के समय वे उसकी आवाज बन सकें।
उन्होंने कहा कि आज फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित नागरिक यह पूछ रहे हैं कि “मेयर जी, दस दिन से पानी में डूबे इस इलाके में आपकी मौजूदगी कब होगी?”
चौहान ने कहा कि यह समय राजनीति के चश्मे से देखने का नहीं, बल्कि संकट में लोगों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने महापौर से अपील की कि वे फैजुल्लागंज पहुंचकर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनें और राहत एवं जलनिकासी व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

25 साल की सेवा पर PM मोदी का नया संकल्प- विकसित भारत, वी विल डू इट

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).