मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करने की पहल की गई। बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), काकोरी की चार छात्राओं मुस्कान, सरिता, साक्षी और राधिका ने मध्याह्न भोजन प्राधिकरण पहुंचकर एक दिन की निदेशक की सांकेतिक जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान छात्राओं ने स्कूलों में स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और रसोइयों के प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेमरंजन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को विभागीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नीतिगत निर्णयों की जानकारी दी। छात्राओं ने निदेशक की आसंदी पर बैठकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।
स्कूलों की रसोई में स्वच्छता और पौष्टिक भोजन पर जोर
एक दिन की निदेशक बनीं चारों छात्राओं ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की रसोई में स्वच्छता के उच्च मानक सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को ताजा, स्वच्छ और संतुलित पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन बनाने वाली रसोइयों को समय-समय पर स्वच्छता और पोषण प्रबंधन का प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई।
छात्राओं ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त भोजन तैयार किया जाना चाहिए और निर्धारित मेन्यू में पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा आधुनिक किचन व्यवस्था के विस्तार और जरूरत पड़ने पर अस्वस्थ बच्चों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

छात्राओं के निर्देश पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष सफाई अभियान
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेमरंजन सिंह ने छात्राओं के आत्मविश्वास, सोच और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना और उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने तथा भविष्य में जिम्मेदार पदों पर पहुंचकर समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
निदेशक ने बताया कि छात्राओं की ओर से दिए गए स्वच्छता और पोषण संबंधी निर्देशों के अनुपालन के लिए प्रदेशभर के विद्यालयों की रसोई में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत करना है।

बेटियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना मिशन शक्ति का उद्देश्य
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराने की यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी के लिए प्रेरित करती है। एक दिन की निदेशक बनीं मुस्कान, सरिता, साक्षी और राधिका ने स्कूलों में स्वच्छता और पोषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुझाव देकर बाल नेतृत्व की मिसाल पेश की।
इस पहल के माध्यम से न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया, बल्कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया गया।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).